{"_id":"5e676ab98ebc3ec54c6d67ed","slug":"man-died-drowning-in-pond-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होली की खुशियों के बीच मातम के रंग, लाताब में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की खुशियों के बीच मातम के रंग, लाताब में डूबने से युवक की मौत
Tue, 10 Mar 2020 03:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 10 Mar 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौरी गांव में मंगलवार को एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चंदौली नगर के वार्ड नंबर-9 राजीव नग निवासी कांता सोनकर बिसौरी गांव में पोखरे(तालाब) लेकर मछली पालन का काम करते हैं। होली त्यौहार को देखते उनका पुत्र राजू सोनकर(30) को पोखरे की देख रेख करने गया था।
विज्ञापन
इस दौरान किसी तरफ उसका पैर फिसल गया, इससे उसकी पोखरे में डूबने से मौत हो गई। आपपास के ग्रामीण जब तक उसको देख पाते उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस दी।
विज्ञापन
Trending Videos
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से किसी तरह शव को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। नगर के आपपास के लोगों की पोस्टमार्टम हाउस पर भीड़ जमा हो गई।