यूपी: युवक को इस हालत में देख लोगों के उड़े होश, पुलिस जांच में जुटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले में शहर कोतवाली अंतर्गत पुरानी बाजार इलाके में शनिवार को पीसीएफ गोदाम के पास एक युवक का संदिग्ध हाल में पेड़ पर फंदे से लटकता शव मिला है। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है।
हालांकि मौके पर पहुंचे घर वालों का कहना है कि युवक पूरी तरह स्वस्थ था। उसके पास ऐसा कोई कारण नहीं था कि वह आत्महत्या करे। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
पुरानी बाजार चौकी क्षेत्र निवासी मंजूर अहमद का पुत्र सद्दाम(25) शुक्रवार की शाम घर से निकला था। इसके बाद से ही उसका पता नहीं चला। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके नंबर पर संपर्क किया, लेकिन फोन नहीं लगा। परिजन यह मान रहे थे कि किसी दोस्त के घर रुक गया होगा।
सुबह होने पर भी जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच घर से थोड़ी दूर पर पीसीएफ गोदाम परिसर में सद्दाम का पेड़ से लटकता शव देखा गया। युवक का शव पेड़ के चबूतरे से नीचे था। चबूतरे पर प्लास्टिक के ग्लास, पानी का खाली बोतल सहित अन्य सामान भी पड़े थे। बड़े भाई शाहनवाज का कहना है कि सद्दाम न तो तनाव में था और न ही घर में ऐसी कोई बात हुई थी, जिससे वह आत्महत्या कर ले।
शहर कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद कुछ स्पष्ट होगा। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर समुचित कार्यवाई की जाएगी।