फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man climbs 132kV high-tension tower adamant marrying his girlfriend high-voltage drama unfolds for an hour

UP: प्रेमिका से शादी की जिद में 1.32 लाख वोल्ट के हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Sun, 28 Jun 2026 11:25 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 28 Jun 2026 11:25 AM IST
सार

Ballia News: बलिया के गड़वार क्षेत्र में गोंडा का युवक प्रेमिका से शादी की जिद में 1.32 लाख वोल्ट के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। युवक ने युवती के परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित उतारा। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Man climbs 132kV high-tension tower adamant marrying his girlfriend high-voltage drama unfolds for an hour
टावर से नीचे उतारकर युवक को ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गोंडा जिले का एक युवक कथित प्रेमिका को अपने साथ ले जाने और शादी की जिद को लेकर 1.32 लाख वोल्ट के हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के विरतीयन पुरवा गांव निवासी आकाश शुक्ला (20) रविवार सुबह हरिपुर गांव पहुंचा और गांव के पास स्थित हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। उसकी आवाज सुनकर खेतों में धान की रोपाई कर रहे किसान और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पीआरवी और गड़वार थाना पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी गड़वार थाना क्षेत्र की एक युवती से करीब चार महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए और उन्होंने साथ रहने का फैसला किया। युवक का दावा है कि दोनों ने मंदिर में शादी भी की थी। उसके अनुसार, करीब दो महीने साथ रहने के बाद युवती अपने घर लौट आई। रविवार को वह उसे अपने साथ ले जाने पहुंचा, लेकिन युवती के परिजनों ने इसका विरोध किया और उसके साथ मारपीट की। इससे आहत होकर उसने हाईटेंशन टावर पर चढ़कर आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस युवती और उसके परिजनों को भी मौके पर लेकर पहुंची। पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों ने काफी देर तक युवक को समझाया। आश्वासन मिलने के बाद वह टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

गड़वार थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed