{"_id":"5fcdcbf08ebc3ecfd30b2720","slug":"man-climbe-tower-landed-after-administration-had-convince-for-his-demand-in-sonbhadra-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सोनभद्र में टावर पर चढ़ा युवक देर रात में उतरा, मनाने के लिए प्रशासन को करना पड़ा ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सोनभद्र में टावर पर चढ़ा युवक देर रात में उतरा, मनाने के लिए प्रशासन को करना पड़ा ये काम
Mon, 07 Dec 2020 12:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रविवार की देर रात टावर पर चढ़े युवक को नीचे उतार लिया गया है। इस दौरान मौके पर अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे। एडीएम ने युवक से उसकी मांगें लिखकर मांगी, फिर उन्होंने कार्यवाही का आश्वासन दिया, तब जाकर युवक टावर से नीचे उतरा।
विज्ञापन
युवक को मनाने के लिए देर शाम से ही अधिकारियों का जमावड़ा लगने लगा था। युवक को टावर से उतारने के लिए तहसीलदार सुरेश चंद्र बीडीओ प्रदीप पांडे और सीओ पिपरी विजयशंकर मिश्र भी मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन इन लोगों के मनाने का युवक पर कोई असर नहीं पड़ रहा था।
विज्ञापन
रात ग्यारह बजे करीब अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह के पहुंचने पर एक बार फिर युवक को उतारने के लिए मान मनौवल शुरू हुआ। इस पर युवक से कहा गया कि उसकी सारी मांगें लिखित देने पर पूरी की जाएंगी। इसके काफी देर बाद तब जाकर युवक उतरा।
विज्ञापन
युवक टावर पर चढ़े रहने के दौरान बड़ी संख्या में म्योरपुर व बभनी थानों की पुलिस मौजूद रही। एडीएम का कहना है। युवक को अभी पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।