फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man beaten up in hostel in Varanasi: plea for justice by releasing video, wrote- Is there no hearing of LGBTQ

वाराणसी के हॉस्टल में युवक से मारपीट: वीडियो जारी कर न्याय की गुहार, लिखा-क्या LGBTQ समुदाय की कोई सुनवाई नहीं

Sun, 09 Apr 2023 12:55 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 09 Apr 2023 12:55 PM IST
सार

वाराणसी में एक गे डेटिंग एप से युवक ने चंड़ीगढ़ से आए एक युवक को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हॉस्टल में मिलने बुलाया। युवक जब हॉस्टल पहुंचा तो कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की।

विज्ञापन
Man beaten up in hostel in Varanasi: plea for justice by releasing video, wrote- Is there no hearing of LGBTQ
वाराणसी के हॉस्टल में युवक से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक गे डेटिंग एप से युवक ने चंड़ीगढ़ से आए एक युवक को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हॉस्टल में मिलने बुलाया। युवक जब हॉस्टल पहुंचा तो कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की। इसके अलावा उसका सामान और पैसे भी लूट लिए। पूरी घटना छह अप्रैल की बताई जा रही है। जैसे-तैसे युवक अपनी जान बचाकर वहां से निकला और आठ अप्रैल को एक वीडियो जारी करके घटना के बारे में बताया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Varanasi Crime: महिला की अर्धनग्न हाल में मिली लाश, चेहरे और पेट पर चोट के गंभीर निशान, दुष्कर्म की आशंका
विज्ञापन


युवक का कहना है कि मामले को लेकर वो थाने भी गया लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी और उसका मजाक बनाया। बेबस होकर युवक ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और वीडियो जारी कर न्याय की गुहार लगाई है। युवक ने लिखा- देश में क्या LGBTQ समुदाय की कोई सुनवाई नहीं होगी?

विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

Man beaten up in hostel in Varanasi: plea for justice by releasing video, wrote- Is there no hearing of LGBTQ
शिकायत पत्र की कॉपी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि काशी विद्यापीठ के चीफ प्रॉक्टर द्वारा तत्काल मौके पर ही युवक का सामान वापस करा दिया गया था। अन्य बिन्दुओं पर प्रभारी निरीक्षक सिगरा द्वारा जांच एवं विधिक कार्रवाई की जा रही है।
 
 

Man beaten up in hostel in Varanasi: plea for justice by releasing video, wrote- Is there no hearing of LGBTQ
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित युवक ने वीडियो जारी कर कहा- मैं बनारस घूमने आया था। गे डेटिंग ऐप से किसी लड़के ने मुझे मिलने के लिए बुलाया। मैं काशी विद्यापीठ के आचार्य नरेंद्र देव (AND) हॉस्टल में गया।  वहां पांच लड़के आए और ब्लैकमेल करने लगे। बोले कि अपना सारा सामान दे दे नहीं, तो तुझे ड्रग्स के केस में फंसा दूंगा। तू गे है तेरे घरवालों को बता दूंगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed