फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man ate poison in shivpur police station in front of poilice in varanasi

वाराणसी: शिवपुर थाने लाई पुलिस के सामने युवक ने खाया जहर, लड़की को ब्लैकमेल करने का मामला

Sat, 07 Nov 2020 12:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 07 Nov 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
Man ate poison in shivpur police station in front of poilice in varanasi
poison

वाराणसी के शिवपुर थाने में पुलिस द्वारा लाए गए एक युवक ने शनिवार को जहर खा लिया। युवक के जहर खाते ही मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवक को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस के अनुसार युवक जहर खाकर ही थाने आया था।

विज्ञापन

शिवपुर थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर कॉलोनी कठवतिया शनिवार की सुबह 24 वर्षीय छात्रा ने डायल 112 पर फोन करके सूचना दी कि एक युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंचकर युवक और उसके साथ युवती के मामा को पकड़कर शिवपुर थाने लाई।
विज्ञापन



थाने पर बात चल ही रही थी कि इसी बीच छात्रा भी अपनी मां और भाई के साथ पहुंच गई। छात्रा ने शिवपुर थाने की पुलिस को बताया कि युवक उसे ब्लैकमेल कर अभद्र व्यवहार कर रहा है। वहीं जब घटना के बारे में युवक से पूछा गया तो उसने बताया कि वह छात्रा का नजदीकी रिश्तेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने बताया कि पिछले दो साल से हम लोगों की आपस में रिश्तेदारी होने के कारण शादी-विवाह की बातें चल रही थी। इस वजह से हम लोग आपस में बातचीत करते थे। इस बीच छात्रा द्वारा किसी अन्य लड़के के साथ फोटो उसके मोबाइल पर लगातार भेजी जाती थीं।

इससे तंग आकर उसने अपने घर के लोगों और रिश्तेदारों को यह बात बताई। इस वजह से रिश्तेदार छात्रा के घर शादी की बात कर रहे थे, इसी बीच उसने पुलिस को गुमराह करके गलत सूचना देकर हम लोगों को थाने भिजवा दिया। बातचीत के दौरान ही युवक ने अचानक जहर खा लिया।

आनन-फानन में युवक को शिवपुर थाने की पुलिस मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि युवक पहले से ही जहर खाकर आया था। प्रकरण की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed