फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mama bhanji killed in scooty accident in varanasi

वाराणसी: खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी स्कूटी, मामा-भांजी की दर्दनाक मौत

Tue, 11 Dec 2018 03:02 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 11 Dec 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
mama bhanji killed in scooty accident in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में एयरफोर्स परीक्षा में सेलेक्शन के बाद काउंसिलिंग के लिए भांजी निधि को लेकर उदय प्रताप कॉलेज आ रहे मामा अजीत प्रताप सिंह की स्कूटी मंगलवार को सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से पीछे से भिड़ गई।
विज्ञापन


बड़ागांव थाना क्षेत्र के गड़वा गांव के पास हुए हादसे में दोनों की मौत हो गई। स्कूटी सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। सिर में गंभीर चोट की वजह से दोनों की जान चली गई।
विज्ञापन


जौनपुर के सुरेरी थाना अंतर्गत पृथ्वीपुर निवासी 45 वर्षीय अजीत प्रताप मोकलपुर निवासी अपनी 20 वर्षीय भांजी निधि सिंह पुत्री देवेंद्र सिंह को लेकर यूपी कॉलेज आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबतपुर से वाराणसी की तरफ जाते समय गड़वा गांव के पास खंभे से लदी खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से स्कूटी टकरा गई। दोनों सड़क पर गिर गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। वे ट्रैक्टर ट्रॉली का नंबर नोट करते, तब तक चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।

अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

mama bhanji killed in scooty accident in varanasi
क्षेत्रीय लोग दोनों को सेहमलपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसडीएम पिंडरा एनएन यादव और हरहुआ पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे।

अजीत मध्यप्रदेश में एक निजी कंपनी में काम करते थे। उनके तीन लड़के हैं। वहीं, निधि दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ी थी। एयरफोर्स में सेलेक्शन के बाद निधि को उदय प्रताप कॉलेज में काउंसिलिंग में शामिल होना था। बड़ागांव पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed