{"_id":"60239fba8ebc3e4a1b2f9f4d","slug":"male-skeleton-found-in-jp-mehta-inter-college-varanasi-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: जेपी मेहता इंटर कॉलेज में मिला नर कंकाल, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: जेपी मेहता इंटर कॉलेज में मिला नर कंकाल, मचा हड़कंप
Wed, 10 Feb 2021 02:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 10 Feb 2021 02:26 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज में मिला नर कंकाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के वरुणा पार स्थित जेपी मेहता इंटर कॉलेज परिसर में झाड़ियों के बीच बुधवार की दोपहर नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. एनके सिंह की सूचना पर कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, कोरोना काल में स्कूल में शेल्टर होम बनाया गया था। आशंका जताई जा रही है कि कहीं उसी समय तो किसी की मौत तो नहीं हो गई थी या फिर किसी की हत्या करके शव तो फेंक नहीं दिया गया था। पुलिस फिलहाल पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। प्रभारी निरीक्षक कैंट राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। जरूरत पड़ी तो विधि विज्ञान प्रयोगशाला में डीएनए जांच भी कराई जाएगी। फिलहाल फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन