फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Make sanitization solution at home war room will give information

वाराणसीः ब्लीचिंग पाउडर और सोडियम हाइपोक्लोराइट से घर बैठे बनाएं सैनिटाइजेशन घोल, वार रूम देगा जानकारी

Mon, 11 May 2020 11:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 11 May 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Make sanitization solution at home war room will give information
हैंड सैनिटाइजर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

ब्लीचिंग पाउडर और सोडियम हाइपोक्लोराइट से घर पर सैनिटाइजेशन घोल बना सकते हैं। कोविड-19 वार रूम से भी पूरी जानकारी मिलेगी। वाराणसी नगर आयुक्त गौरांग राठी के अनुसार सुरक्षा उपकरण पहनने के बाद ही इस घोल को बनाएं। 1 लीटर पानी में 12 चाय की चम्मच यानी 60 ग्राम ब्लीचिंग पाउडर मिलाकर सैनिटाइजेशन घोल बना सकते हैं।

विज्ञापन


किसी प्लास्टिक के बर्तन में दस्ताने पहनकर ब्लीचिंग को डालें। उसमें धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए उसका पेस्ट तैयार कर लें। इसे पानी वाले बर्तन में मिलाकर घोल तैयार करें और हर दिन 3 घंटे पर इसका छिड़काव कर सकते हैं। इसी प्रकार 5% सोडियम हाइपोक्लोराइट के 1 भाग और 6 भाग पानी मिलाकर घोल तैयार करें।
विज्ञापन


हर 6 घंटे पर इसका छिड़काव करें। यदि और अधिक जानकारी चाहिए तो कोविड-19 वार्ड रूम के कंट्रोल रूम नंबर 1077 और 0542 2508585 व 18001805567 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इनसेट वार रूम से कम्युनिटी किचन की निगरानी शुरु कोविड-19 वार रूम से कम्युनिटी किचन की निगरानी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त के अनुसार सर्किट हाउस में बनाए गए कम्युनिटी किचन की निगरानी वाररूम से शुरू हो गई है। इसके द्वारा ये देख सकते हैं किचन में क्या पक रहा है और कैसे पक रहा है? इन कैमरों की मदद से किचन में खाना पकाने से लेकर उन्हें पैक करने तक की सारी गतिविधियां देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed