{"_id":"5acdcd7f4f1c1b463d8b4866","slug":"major-road-accident-in-ballia-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में तेज रफ्तार के कारण भीषण हादसा, कार और जीप की टक्कर में दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में तेज रफ्तार के कारण भीषण हादसा, कार और जीप की टक्कर में दो की मौत, दो घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बलिया
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
कार व जीप में टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बलिया में बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार और कमांडर जीप की आमने सामने टक्कर हो गई। नगरा- गड़वार मार्ग के इंदरपुर बाजार में हुए इस हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। हादसे में जीप सवार दो लोगों की मौत मौके पर हो गई जबकि कार सवार दो युवक घायल हो गए।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना के मुताबिक, नगरा- गड़वार मार्ग के इंदरपुर बाजार में बुधवार सुबह नगरा से बलिया जा रही तेज रफ्तार टाटा टियागो कार सामने से आ रही कमांडर जीप से भीड़ गई।
आमने सामने हुए इस टक्कर के बाद जीप पलट गई। उसमें सवार गोठाई निवासी प्रभु प्रसाद(48) और नरही निवासी हजरूहां (40) की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं कार सवार राजेश गोठाई व उसका एक साथी घायल हो गया। दोनों का उपचार बलिया जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद बाजार में भगदड़ की स्थिति रही। थोड़ी देर तक आवागमन प्रभावित रहा।