फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   major news in one click of varanasi Doctor dies and bicycle seller hangs himself

एक क्लिक में वाराणसी की प्रमुख खबरेंः हादसे में चिकित्सक की मौत, फंदे पर लटका साइकिल विक्रेता

Sun, 30 Jun 2024 11:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 30 Jun 2024 11:08 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में रविवार को छोटी-बड़ी कई खबरें रहीं। पहली खबर सड़क हादसे की है, जिसमें होम्योपैथिक चिकित्सक की मौत हो गई। दूसरी खबर, बागबरियार सिंह मुहल्ले की है। यहां एक साइकिल विक्रेता से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आइए पढ़ते हैं अन्य खबरें...

विज्ञापन
major news in one click of varanasi Doctor dies and bicycle seller hangs himself
वाराणसी की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली गांव यादव बस्ती के पास पिकअप की टक्कर से बुलेट सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त कराकर शव पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया।

विज्ञापन


विंध्याचल थाना क्षेत्र के महुवारी कला गांव निवासी राज नारायण पाल (59) होम्योपैथ के डॉक्टर थे और दो साल से वाराणसी में तैनात थे। वे रविवार को शाम को वाराणसी से बुलेट वाहन से घर लौट रहे थे। रास्ते में यादव बस्ती के पास पिकअप की चपेट में आ गए। पिकअप की टक्कर से बुलेट सवार राज नारायण पाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर गुरसंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिनाख्ता कराकर परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। राज नारायण से दो पुत्र हैं। बड़े पुत्र सुभाष ने बताया कि 11 माह बाद पिता सेवानिवृत्त होने वाले थे। रविवार को उनको वाराणसी जाने से मना किया गया था। इस बीच वाराणसी से लौटते समय में रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहात कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि पिकअप की टक्कर से बुलेट सवार होम्योपैथ के डॉक्टर की मौत हो गई। परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया गया है।

साइकिल विक्रेता ने फंदा लगाकर जान दी
वाराणसी के बागबरियार सिंह मुहल्ले में रहने वाले साइकिल विक्रेता प्रशांत केसरी उर्फ लल्लू (32) ने रविवार को अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर चेतगंज थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

प्रशांत के पिता महादेव प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की शादी शिवाला की रहने वाली सोनाली से हुई थी। प्रशांत की दो बेटियां और एक बेटा है। पत्नी इन दिनों मायके गई हुई है। वह शाम के समय घर आए तो दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला। 

उन्होंने दरवाजे को धकेल कर खोला तो देखा कि उनका बेटा गमछे का फंदा बनाकर फंदे से लटका है। इस संबंध में चेतगंज थानाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

जानलेवा हमले के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर बाजार में दो दिन पूर्व रुपये के लेनदेन को लेकर गुलशन पर जानलेवा हमला के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। दिलावलपुर निवासी घायल गुलशन के भाई हर्ष कुमार सिंह का आरोप है कि मिर्जामुराद निवासी निहाल कुमार वर्मा, रूपापुर निवासी सौरभ सेठ, रोहित यादव, भोरकला निवासी ललित मिश्रा व अज्ञात ने शुक्रवार की देर शाम गुलशन ओर गोलू की पिटाई कर धारदार हथियार से हमला किया। 

कालभैरव मंदिर में दर्शनार्थियों से चुराए गए गहनों के साथ चार गिरफ्तार
कालभैरव मंदिर से दर्शनार्थियों के चुराए गए गहनों के साथ कोतवाली थाने की पुलिस ने बिहार की रहने वाली तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भोजपुर जिले के बिहिया महथी माई कॉलोनी के सोनू कुमार के रूप में हुई है। तीनों महिलाएं भी वहीं की हैं। 

आरोपियों के पास से दो मंगलसूत्र, पांच बाली, दो टप्स और तीन मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस की पूछताछ में चारों ने बताया कि वह ट्रेन से बनारस आते हैं। मंदिरों में दर्शनार्थियों के गहने चुरा कर राहगीरों को औने-पौने दाम में बेच कर सभी वापस लौट जाते हैं। 

रेल यात्रियों का लगेज चोरी का आरोपी गिरफ्तार
सफर के दौरान रेल यात्रियों का सामान, मोबाइल चोरी करने के आरोपी को कैंट जीआरपी ने रविवार को स्टेशन परिसर से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे चोरी का मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद हुए। कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान मिर्जापुर कछवा थाना क्षेत्र के मंगवारी गांव निवासी मुनीब सेठ के रूप में हुई है। 

गबन मामले में पूर्व प्रधान और पूर्व सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शौचालय में अनियमितता और गबन के मामले में आराजी लाइन ब्लाॅक के कपरफोरवा के पूर्व ग्राम प्रधान और पूर्व ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ जंसा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 3 लाख 48 हजार रुपये गबन का आरोप है। कपरफोरवा गांव के अनिल कुमार दुबे ने अनियमितता की शिकायत की थी। 

तत्कालीन जिला पंचायत राज अधिकारी की जांच में गबन का मामला सामने आया था। जिलाधिकारी ने 25 जनवरी 2023 को पूर्व ग्राम प्रधान व पूर्व सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के आदेश पर जंसा पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान अनिल कुमार पटेल व पूर्व ग्राम पंचायत सचिव रामराज के खिलाफ गबन का मामला दर्ज किया है। 

कोरौता के ग्रामीणों ने पुलिस का आभार जताया
पकौड़े बेचने वाले कैलाश प्रजापति की हत्या का खुलासा करने पर कोरौता बाजार और कोरौता गांव के लोगों ने लोहता थाने की पुलिस का आभार जताया। रविवार को गांव के लोग कोरौता बाजार के पास स्थित शिव मंदिर पर शोकसभा की। लोगों ने निर्णय लिया है कि शिव मंदिर पर सीसी कैमरा लगवाया जाएगा।

साथ ही, पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था कराई जाएगी। इस दौरान आषीश राय रिंकू, विपिन पांडेय, विष्णु कश्यप, पंकज श्रीवास्तव, दिनेश पटेल सहित कैलाश के भाई और पुत्र मौजूद रहे। 

बाहर से दवा मंगाने के मामले में जांच कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में फिजिशियन डॉ. पीके सिंह पर बाहर से दवा मंगाने के में सीएमएस डॉ. दिग्विजय सिंह ने मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। अब जांच कमेटी का इंतजार है।

गाजीपुर निवासी महिला ने फिजिशियन डॉ. पीके सिंह पर बाहर से दवा मंगाने का आरोप लगाया था। इस मामले में सीएमएस डॉ. दिग्विजय सिंह का कहना है कि जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है। साथ ही डॉक्टर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर डॉ. पीके सिंह ने कहा कि बाहर की दवा मंगाने का आरोप गलत है। फिलहाल कोई नोटिस नहीं मिली है। जवाब मांगेंगे तो नियमानुसार दिया जाएगा।

शहीद अब्दुल हमीद की जयंती समारोह में आज हिस्सा लेंगे मोहन भागवत
आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत रविवार की देर शाम दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। उन्होंने संघ भवन में संगठनात्मक बैठक की, फिर विश्राम करने चले गए। आरएसएस प्रमुख सोमवार की सुबह गाजीपुर जाएंगे। वहां अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शहीद पर लिखी गई किताब का लोकार्पण करेंगे। 

हथियाराम मठ भी जाएंगे। वहां बुढ़िया माई का पूजन-अर्चन करेंगे। इसके बाद महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति से आशीर्वाद लेंगे। शाम साढ़े चार बजे देवरहा बाबा हंस आश्रम विंध्याचल मिर्जापुर के लिए रवाना हो जाएंगे। आश्रम में ही रात्रि विश्राम करेंगे। आश्रम के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। दो जुलाई को मिर्जापुर से रवाना होंगे।

बीएचयू के छात्र ने आरटीआई से मांगी रिपोर्ट
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विधि संकाय के छात्र संतोष कुमार त्रिपाठी ने बीएचयू प्रशासनिक सुधार समिति की 76 पन्नों की रिपोर्ट सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी है। छात्र ने बताया कि महामना के सिद्धांतों और उनके मूल्यों से यदि छेड़छाड़ की गई तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्र ने कहा कि बीएचयू प्रशासन ऐसे ही मनमानी करता रहा तो विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एवं कर्मचारी व प्रोफेसर उच्च न्यायालय में रिपोर्ट को चुनौती देंगे।

नगर निगम के छह अफसरों का ट्रांसफर
नगर निगम के छह अफसरों को शासन ने ट्रांसफर किया है। नगर विकास की ओर से अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार वाजपेयी को उसी पद पर कानपुर भेजा गया है। नगर विकास के विशेष सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह की ओर से जारी पत्र के अनुसार उप नगर आयुक्त रामपाल यादव को मुरादाबाद में उसी पद पर भेजा गया है। 

उप नगर आयुक्त मनोज कुमार सिंह को उसी पद पर गोरखपुर भेजा गया। नगर निकाय निदेशालय के निदेशक डॉ. नितिन बंसल की ओर से जारी पत्र के अनुसार लेखाधिकारी को मनोज कुमार त्रिपाठी को उसी पद पर सहारनपुर भेजा गया। इसके अलावा उद्यान अधीक्षक कृपाशंकर पांडेय को कानपुर भेजा गया है। जलकल के सचिव ओपी सिंह को उसी पद पर अयोध्या भेजा गया। 

स्वर, आंशी और एकांश ने प्रथम स्थान हासिल किया
जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से रविवार को वरुणा स्थित एक निजी स्कूल में वाराणसी गोल्ड कप रैपिड शतरंज प्रतियोगिता खेली गई। इसमें जिले के 180 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-9 बालक वर्ग में स्वर श्रीवास्तव, बालिका वर्ग में आंशी त्रिपाठी, अंडर-13 बालक वर्ग में एकांश सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में गोविंद जबकि महिला वर्ग में रुखसार बानो ने प्रथम स्थान हासिल किया।

शतरंज एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार ने बताया कि इस मौके पर अंडर-15 आयुवर्ग की चयन प्रतियोगिता हुई। इसके बालक वर्ग में अविचल त्रिपाठी, वरदान श्रीवास्तव और बालिका वर्ग में ऐशानी पाठक, समृद्धि तिवारी का चयन हुआ। चयनित चारों खिलाड़ी राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में वाराणसी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर कविता पटेल, दिनेश दत्त पाठक, तुषार सारस्वत मौजूद रहे। 

मतदाता व कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान समारोह
भाजपा ने रविवार को कादम्बिनी लॉन सुद्धिपुर में उत्तरी विधानसभा के मतदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कार्यकर्ताओं और मतदाता को सम्मानित किया। 

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में काशीवासियों ने अपने सांसद व देश के प्रधानमंत्री को खूब आशीर्वाद दिया है। जबकि कांग्रेस ने मतदाताओं के साथ छल किया है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, उत्तरी विधानसभा संयोजक अरविंद सिंह, पूर्व एमएलसी चेत नारायण सिंह, नवीन कपूर, राकेश द्विवेदी और पार्षदगण उपस्थित रहे। 

ई रिक्शा चालकों ने प्रदर्शन कर की नगर आयुक्त के घेराव की घोषणा
पुलिस और नगर निगम से पीड़ित ई रिक्शा चालकों ने प्रदर्शन कर नगर आयुक्त के घेराव की घोषणा की। रविवार को कोनिया सट्टी और विजयीपुरा में अखिल भारतीय ई रिक्शा चालक यूनियन ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण काशी ने कहा कि अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए सभी चालक नगर निगम चलें। प्रदर्शन करने वालों में जुबेर खान बागी, बबलू अग्रहरी, शशिकांत गुप्ता, विवेक, शुभम, अशोक सेठ, राहुल कुमार रहे। 

दूसरे चक्र में पहुंचीं कामना
जिला कैरम एसोसिएशन की ओर से आयोजित ग्रीष्मकालीन कैरम टूर्नामेंट में रविवार को लीग मुकाबले खेले गए। इंग्लिशिया लाइन के चंद्रा त्रिपाठी हाॅल में खेले गए मुकाबले में पांचवे दिन कामना गुप्ता, ऋतंभरा, अंजलि केशरी, दीपाली और सौम्या यादव ने पहला लीग मैच जीत दो-दो अंक के साथ दूसरे चक्र में प्रवेश किया। वहीं, सीनियर खिलाड़ी रेणुका राय एक मैच जीतने के बाद दूसरा मैच गंवा बैठीं, परिणाम स्वरूप उन्हें दो ही अंक मिले। चीफ रेफरी रमेश वर्मा रहे। इस मौके पर प्रसाद सोनी, नूरैन खान, गौरव गुप्ता मौजूद रहे। 

काशी विद्यापीठ की तीन छात्राओं का आकाशवाणी की स्वर परीक्षा में चयन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मंचकला विभाग के एमम्यूज चतुर्थ सेमेस्टर की तीन छात्राओं का चयन आकाशवाणी केंद्र से संचालित भजन और गीत की स्वर परीक्षा में हुआ है।

इनमें दिव्यांशी पांडेय, समृद्धि गुप्ता और प्रिया गुप्ता का बी ग्रेड के लिए चयन हुआ है। संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता घोष ने बधाई देते हुए कहा कि निश्चित ही छात्राओं की यह उपलब्धि विभाग के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। डॉ. आकांक्षी, सुमंत कुमार आदि ने तीनों छात्राओं को बधाई दी। 

वीडियो डेढ़ साल पुराना, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में परीक्षा के दौरान छात्रों की मौज-मस्ती के वायरल वीडियो की जांच शुरू हो गई है। पता चला है कि वीडियो तकरीबन डेढ़ वर्ष पुराना है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन इसके बावजूद इस प्रकरण में कार्रवाई करने का मन बना चुका है।

गत दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ छात्र परीक्षा कक्ष में बैठकर हंसी ठिठोली करते दिख रहे हैं। बाद में पता चला कि यह वीडियो महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का है। मोबाइल लेकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश और फोटो, वीडियो बनाने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की किरकिरी होने लगी। 

इसके बाद कुलपति प्रो. एके त्यागी ने प्रकरण की जांच के लिए एक कमेटी बना दी। कमेटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कुलपति ने कहा कि कमेटी मामले की जांच कर रही है। वीडियो डेढ़ साल पुराना है, लेकिन है काशी विद्यापीठ का ही। इसलिए इस मामले में रिपोर्ट आने के बाद जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकाल के अंतिम दौर में कुछ लोग मेरी छवि बिगाड़ने के मकसद से यह सब कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed