फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Major crime news of varanasi Cholapur police station chief suspended for illegal mining outpost incharge suspe

क्राइम की प्रमुख खबरें: अवैध खनन में चोलापुर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, चौकी इंचार्ज निलंबित, दंपती की पिटाई

Thu, 04 Jul 2024 08:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 04 Jul 2024 08:55 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में अपराध की कई खबरें रहीं। इधर कुछ दिनों से सीपी मोहित अग्रवाल एक्शन मोड में है। इसी क्रम में उन्होंने चोलापुर थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर और चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया। इसके पहले भी सीपी ने कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की थी। वहीं, सारनाथ के लेढ़ूपुर गांव में एक दंपती की घर में घुसकर मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। आइए पढ़ते हैं अन्य खबरें...

विज्ञापन
Major crime news of varanasi Cholapur police station chief suspended for illegal mining outpost incharge suspe
वाराणसी की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र में अवैध खनन रोक पाने में असफल थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह को पुलिस आयुक्त ने बुधवार को लाइन हाजिर और चौकी इंचार्ज बुद्ध राज को निलंबित कर दिया। आरोप है कि अवैध खनन की सूचना बार-बार देने के बावजूद चौकी प्रभारी बुद्धराज ने अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन


इस बीच बीती देर रात पुलिस आयुक्त ने गोपनीय जांच और पुलिस टीम भेजकर लश्करपुर गांव में अवैध खनन बंद कराया। अवैध खनन के आरोप में दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी को पुलिस ने जब्त किया। इस दौरान तीन वाहन चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को चेताया कि किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध खनन होता पाया गया तो प्रथम दृष्टया थाना प्रभारी को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोलापुर थाने पर तैनात उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार, उप निरीक्षक रामप्रवेश गौतम, उप निरीक्षक शैलेश यादव समेत पुलिसकर्मियों ने मंगलवार की देर रात लश्करपुर गांव में अवैध खनन की सूचना पर छापा मारा। मौके पर एक जेसीबी चालक व दो ट्रैक्टर चालक शिवचन्द्र यादव निवासी रामगांव अनिल यादव निवासी चोलापुर व राहुल यादव निवासी गोसाईपुर पठखौली को गिरफ्तार किया।

घर में घुसकर दंपती की पिटाई
सारनाथ के लेढ़ुपुर गांव में बुधवार को घर में घुसकर दंपती की मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। लेढूपुर निवासी रहमत अली के अनुसार पड़ोस के मनबढ़ों ने उसकी और उसके पत्नी शबनम की घर में घुसकर पिटाई की। चाकू से वार कर घायल कर दिया। 

डिवाइडर से टकराकर रिटायर्ड दरोगा घायल
चौबेपुर क्षेत्र के कैथी गांव के पास बुधवार की सुबह हाइवे पर डिवाइडर से टकराकर शिवपूजन चौबे 63 वर्ष घायल हो गए। मुरीदपुर गांव निवासी व रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर शिवपूजन चौबे मार्कंडेय महादेव का दर्शन कर घर लौट रहे थे। कार से बचने में डिवाइडर से टकरा गए। बीएचयू स्थित ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट
बड़ागांव। हरहुआ डीह गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एक पक्ष के साहिल और दूसरे पक्ष के मुर्तजा और पखंडु के बीच पुरानी रंजिश है। साहिल का आरोप है कि हमलावरों ने मोबाइल भी तोड़ दिया। संवाद

रेलवे ड्राइवर के घर चोरी का प्रयास
सारनाथ के लेढूपुर स्थित कृष्णा नगर काॅलोनी में बीती रात रेलवे लोको पायलट के घर को चोरों ने निशाना बनाया। हालांकि परिजनों और पड़ोसियों की आहट पाकर चोर भाग निकले। 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रेलवे में लोको पायलट अंबिका सिंह के अनुसार नकाबपोश चार चोर बाउंड्री पार कर अंदर घुसे थे और कमरे का ताला तोड़ रहे थे। तभी पड़ोसी के वाहन की आवाज सुनकर छिपने लगे। दौड़ाने पर चोर अपना चप्पल छोड़ भाग निकले। बाउंड्री में घुसते ही सीसी कैमरा चोरों ने तोड़ दिया था। काॅलोनी के दयाशंकर सिंह यादव के घर में भी चोर धमके थे। 

मृतक आश्रित की फाइल छह महीने दबाए रखा, निलंबित

पुलिस विभाग में मृतक आश्रित भर्ती पत्रावली के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर उप निरीक्षक (लिपिक) को पुलिस आयुक्त ने निलंबित कर दिया। आरोप है कि मृतक आश्रित कोटे से लिपिक की नौकरी पाए उप निरीक्षक राजकिशोर ने आश्रित कोटे से भर्ती होने वालों को बेवजह दौड़ाया।

स्वर्गीय आरक्षी हेमंत कुमार की पत्नी ने दो जुलाई को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से शिकायत की थी। आरोप लगाया है कि वह पिछले छह माह से अपने मृतक आश्रित भर्ती से संंबंधित फाइल के लिए लिपिक राजकिशोर के पास चक्कर लगा रही है। पत्रावली की सभी कार्यवाही पूरी हो गई है लेकिन लिपिक राजकिशोर उस फाइल को आगे बढ़ा नहीं रहे हैं।

पुलिस आयुक्त ने पत्रावली की जांच की तो उसमें सभी कार्यवाही दिसंबर 2023 को पूरी हो चुकी थी और उस पर डीसीपी हेडक्वार्टर ने अपनी संस्तुति भी कर दिया था। संबंधित लिपिक राजकिशोर पिछले 6 माह से पत्रावली को पुलिस मुख्यालय लखनऊ नहीं भेज अपने पास दबाए रखा। 

पुलिस आयुक्त ने तुरंत लंबित 9 पत्रावलियों को एक सहायक पुलिस आयुक्त के पर्यवेक्षण में उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय लखनऊ भिजवाया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि लिपिक खुद मृतक आश्रित कोटे से भर्ती हुआ है। 

इस लापरवाही पर निलंबित करते हुए विभागीय जांच बैठा दी गई है। उन्होंने सभी लिपिक को चेताया कि पुलिस कर्मियों के कल्याण से संबंधित कोई भी पत्रावली बेवजह लंबित पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सीएमएस ने दिया डॉक्टर को नोटिस, डॉक्टर ने मांगी सीसी फुटेज

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में एक महिला द्वारा फिजिशियन पर बाहर से दवा मंगाने के आरोप की जांच के बीच रोचक मामला सामने आया है। सीएमएस के आरोप पर डॉक्टर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा तो डॉक्टर ने जवाब में आरोपों को गलत बताया। साथ ही सीएमएस से ओपीडी के बाहर का सीसी फुटेज मांगा है।

गाजीपुर निवासी महिला आराधना ने सीएमएस को 29 जून को की गई अपनी शिकायत में लिखा है कि वह अपनी मां को अस्पताल में दिखाने आई थी। फिजिशियन डॉ. पीके सिंह ने पर्चे पर लिखी दवा को बाहर के एक मेडिकल स्टोर से लाने का दबाव बनाया। 

महिला की इस शिकायत पर सीएमएस डॉ. दिग्विजय सिंह ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की। एक जुलाई को नोटिस देकर उसका जवाब मांगा। डॉ. पीके सिंह बुधवार को सीएमएस को जवाब दिया और 29 जुलाई को दोपहर 12 से 3.30 बजे तक ओपीडी के मुख्य गेट पर लगे कैमरे की फुटेज भी मांगी।

माई ड्रीम इंफ्रावेंचर को 17 लाख रुपये वादी को देने का आदेश

उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, सदस्य सुमन दुबे और सुरेंद्र कुमार ने माई ड्रीम इंफ्रावेंचर प्राइवेट लिमिटेड को 17 लाख 10 हजार रुपये वादी को देने का आदेश दिया है।

प्रकरण के अनुसार टैगोर टाउन, अर्दली बाजार निवासी वादी हेमा सिंह की सास चंद्रा सिंह ने माई ड्रीम इंफ्रावेंचर प्राइवेट लिमिटेड से गणेश छाया अपार्टमेंट शिवपुर में एक फ्लैट बुक कराया। फ्लैट कीमत 32 लाख 57 हजार रुपये में 24 लाख रुपये माई ड्रीम इंफ्रावेंचर प्राइवेट लिमिटेड को दिया था। 

22 जनवरी 2019 को चंद्रा सिंह की मौत हो गई। इसके पूर्व ही चंद्रा सिंह की तबीयत खराब होने पर वादी हेमा सिंह ने माई ड्रीम इंफ्रावेंचर से नकदी वापस मांगी तो सिर्फ 6 लाख 90 हजार रुपये लौटाया गया। शेष रकम देने से इन्कार कर दिया। इस पर हेमा सिंह ने उपभोक्ता फोरम में वाद दाखिल किया। 

उपभोक्ता फोरम ने वाद की सुनवाई कर माई ड्रीम इंफ्रावेंचर प्राइवेट लिमिटेड को 17 लाख दस हजार रुपये वाद दाखिल करने की तिथि से सात प्रतिशत ब्याज और वाद खर्च देने का आदेश दिया।

डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौराउपवार गांव के समीप बुधवार की अलसुबह डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर को पुलिस ने जब्त किया है। वहीं, चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र के धौरहरा कुर्सिया का रहने वाला ऋषि कुमार (30) ट्रैक्टर चालक था। सुबह 4 बजे वह ट्रैक्टर लेकर साइड पर जा रहा था। हाईवे पर गौरा उपरवार के पास अनियंत्रित डंपर से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। 

हादसे में घायल ट्रैक्टर चालक ऋषि को लोगों की मदद से पुलिस ने निजी अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार बिहार रजिस्ट्रेशन नंबर के डंपर को जब्त कर लिया गया है। 

राजघाट पुल के नीचे मिली युवक की लाश

आदमपुर थाना क्षेत्र के राजघाट पुल के नीचे गुरुवार दोपहर नाव के रस्सी में फंसी हुई एक युवक की लाश पाई गई। नाविकों की सूचना पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की लाश को पानी से बाहर निकाला।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक गुलाबी रंग की शर्ट, नीली जिंस और स्पोर्ट्स शोज पहने हुए था। चर्चा है कि युवक ने दो दिन पहले राजघाट पुल से कूदा था। पुलिस युवक का नाम पता मालूम करने में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed