{"_id":"5feccac4a7ba7d09ff127505","slug":"major-action-of-income-tax-department-in-purvanchal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता से आई आयकर टीम की जांच पूरी, कार्रवाई का इंतजार, करोड़ों की कर चोरी का हो सकता है खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलकाता से आई आयकर टीम की जांच पूरी, कार्रवाई का इंतजार, करोड़ों की कर चोरी का हो सकता है खुलासा
Thu, 31 Dec 2020 11:38 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग का छापा
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर के चुनार, चंदौली, रामनगर सहित एक साथ पांच जगहों पर आयरन फैक्ट्री, फ्लोर मिल कारोबारी की फैक्ट्री और घर पर आयकर की छापेमारी बृहस्पतिवार को भी जारी रही। मंगलवार दोपहर शुरू जांच की कार्रवाई 48 घंटे बाद बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे खत्म हुई। हालांकि अभी दस्तावेजों की जांच चल रही है। इसमें करोड़ों की कर चोरी सामने आ सकती है।
विज्ञापन
कोलकाता से आई आयकर विभाग की टीम ने स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से इस कार्रवाई को पूरा किया। वाराणसी निवासी एक उद्यमी की कोलकाता के साथ रामनगर औद्योगिक क्षेत्र, चुनार आदि जगहों पर आईकोर सीमेंट फैक्ट्री, फ्लोर मिल, स्पंज आयरन फैक्ट्री में मंगलवार सुबह से आयकर की टीम छापेमारी कर रही थी।
विज्ञापन
गुरुवार को भी चुनार, चंदौली सहित अन्य जगहों पर जांच जारी रही। जांच के दौरान जो कागजात, कंप्यूटर हार्ड डिस्क जब्त किए गए थे। बड़े पैमाने पर कर चोरी की संभावना को देखते हुए अधिकारी भी सजगता, सतर्कता के साथ जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन