फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Major Accident in varanasi Fire broke out in house due to gas cylinder blast while cooking many people injured

वाराणसी में बड़ी घटना: गैस सिलिंडर फटने से साड़ी कारखाने में लगी आग, फायर ब्रिगेड के दो जवानों समेत 5 झुलसे

Tue, 08 Mar 2022 11:09 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 08 Mar 2022 11:09 AM IST
सार

वाराणसी के गौरीगंज-सोनारपुरा इलाके में स्थित एक साड़ी कारखाने में गैस सिलिंडर फटने से आग लग गई। घटना में पांच लोग झुलस गए।  

विज्ञापन
Major Accident in varanasi Fire broke out in house due to gas cylinder blast while cooking  many people injured
मौके पर खड़ी दमकल की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के भेलूपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह बड़ी घटना घटी। गौरीगंज-सोनारपुरा इलाके के बाड़ा गंभीर सिंह मुहल्ले में स्थित एक साड़ी कारखाने में गैस सिलिंडर फटने से आग लग गई। घटना में

विज्ञापन

फायर ब्रिगेड के दो जवानों समेत पांच लोग झुलस गए।  दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान है। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी है।  
विज्ञापन


बाड़ा गंभीर सिंह मुहल्ले में साफी सिल्क हेरिटेज के नाम से मोहम्मद इम्तियाज की साड़ी पॉलिश का कारखाना है। दूसरे और तीसरे तल पर परिवार रहता है जबकि निचले तल पर गद्दी है। मंगलवार सुबह साड़ी के पॉलिश कारखाने में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की जद में आकर गैस सिलिंडर धमाके के साथ फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद आग विकराल हो गया। धुआं और आग की लपटों को देख लोग भयभीत हो गए। गली सकरी होने के कारण फायर ब्रिग्रेड के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सिलिंडर ब्लास्ट की आवाज सोनारपुरा चौराहे और भेलूपुर एलआईसी कार्यालय तक सुनाई दी।

सूचना पर आननफानन भेलूपुर पुलिस सहित एसीपी भेलूपुर प्रवीण सिंह मौके पर पहुंचे। फायरब्रिगेड को सूचना दी। आग की जद में आने से कामरान और गोलू एवं दो फायर कर्मी विकास कुमार और अजित कुशवाहा और एक पीआरडी का जवान झुलस गए। सभी को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed