फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   major accident in sonbhadra four killed after truck overturn in vally

सोनभद्र में दर्दनाक हादसाः घाटी में ट्रक पलटने से चार की मौत, 40 से ज्यादा घायल

Tue, 18 Dec 2018 01:14 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Tue, 18 Dec 2018 01:14 PM IST
major accident in sonbhadra four killed after truck overturn in vally
मौके पर तड़पते रहे घायल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के सोनभद्र जिले में सोमवार शाम बड़ा हादसा हुआ।  चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में चौथे मोड़ पर सोमवार की शाम श्रमिकों से भरा ट्रक अनियंत्रित हाकर पलट गया। इस पर सवार 46 मजूदरों में चार महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। जबकि 42 श्रमिक घायल हो गए। पुलिस सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गई।


प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 10 मजदूरों को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही डीएम अमित कुमार सिंह समेत अन्य आलाधिकारी अस्पताल पहुंच कर घायलों की मदद में जुट गए। 


मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के सुरहा भाईपुर गांव से श्रमिक धान की कटाई कर ट्रक पर सवार होकर अपने-अपने घर जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे मारकुंडी घाटी के चौथे मोड़ पर जैसे ही ट्रक पहुंचा, बेकाबू होकर पलट गया। इससे ट्रक पर बैठे 34 से अधिक श्रमिक धान के बोरा सहित करीब सौ से 150 फीट गहरी खाई में चले गए।
विज्ञापन


रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस खाई से घायलों को निकालने और उनकी मदद करने में जुट गई। घटनास्थल पर म्योरपुर थाना क्षेत्र के फरीपान गांव निवासी फूलकुंवर (35), पूजा (30), पतरिहा गांव निवासी कलावती (60) और एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। डीएम अमित कुमार सिंह ने कहा कि सड़क हादसे में चार श्रमिकों की मौत हुई है। दस श्रमिकों को ट्रामा सेंटर भेजा गया गया। शेष का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

मची रही चीख-पुकार, लोगों ने मदद को बढ़ाए हाथ

सोनभद्र से रोजी-रोटी की जद्दोजहद में गैर जनपद गए व्यक्तियों और उनके परिवारीजनों के लिए सोमवार का दिन दर्द भरा रहा। रोजी-रोटी कमाकर घर लौटते समय मारकुंडी घाटी में हुए हादसे ने जहां चार परिवारों की खुशियां छिन ली। वहीं 42 परिवार दर्द में डूब गए। घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल तक देर तक चीख-पुकार मची रही।

हालात को देखते हुए सरकारी तंत्र के साथ ही लोगों ने भी तेजी से मदद के हाथ बढ़ाए।  वहीं इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश पांडेय की अगुवाई वाली टीम ने जहां तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं सीएमओ एसपी सिंह, सीएमएस पीबी गौतम तथा डॉक्टरों की टीम तन्मयता से घायलों के इलाज में जुटी रही। डीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मुख्यालय अरूण कुमार दीक्षित, एएसपी आपरेशन डा. अवधेश सिंह भी अस्पताल में देर रात तक घायलों के उपचार और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ट्रामा सेंटर भेजवाने में लगे रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अशोक मिश्रा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग भी घायलों की मदद के लिए पहुंचे रहे। उपचार के लिए भर्ती मरीजों के लिए कंबल की भी व्यवस्था कराई गई। बताते चलें कि दुद्धी और विंढमगंज थाना क्षेत्र के 46 मजदूर अदलहाट थाना क्षेत्र के सुरहाभाईपुर गांव में एक किसान के यहां मजदूरी के लिए गए हुए थे। मजदूरी के बाद ट्रक पर मजदूरी में मिले अनाज के साथ वापस हो रहे थे। मारकुंडी घाटी पहुंचे ही थे कि हादसा हो गया। किसान का नाम नीरज बताया जा रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed