फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maintain transparency in appointments, issue new advertisements

नियुक्तियों में बरतें पारदर्शिता, जारी करें नए विज्ञापन

Fri, 18 Jun 2021 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Maintain transparency in appointments, issue new advertisements
कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में जो भी विवादित प्रकरण हैं उनका जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। नियुक्तियों में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए। विश्वविद्यालय की ऑनलाइन समीक्षा करते हुए बृहस्पतिवार को कुलाधिपति ने कहा कि पूर्व की नियुक्तियों से संबंधित जो भी विवादित प्रकरण है उनके निस्तारण की दिशा में गंभीरतापूर्वक कार्रवाई कर विज्ञापन जारी किए जाएं। नए विज्ञापन में नियुक्ति के लिए निर्धारित सभी मापदंडों का उल्लेख हो। साथ ही विश्वविद्यालय ऑडिट आपत्तियों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण करें। वित्तीय नियमों का पालन किया जाए। अनुपयोगी खातों को बंद कर न्यूनतम खाते रखे जाएं। जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की समीक्षा कर कुलाधिपति ने कहा कि निर्माण कार्य के लिए नियमित अनुश्रवण कमेटी बनाई जाए। गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोई भी कमी न हो तो काम समय पर पूर्ण हो जाए। कुलाधिपति ने नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए प्रस्ताव को विद्या परिषद की बैठक में रखने को कहा। संबद्ध महाविद्यालय के शिक्षक भी ई-कंटेंट तैयार करें तथा लिविंग लीजेंड के विशिष्टीकरण पर व्याख्यान माला आयोजित कराने का सुझाव दिया। कुलाधिपति ने दोनों विश्वविद्यालय में महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम चलाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी, प्रो. कल्पलता पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed