{"_id":"615dbc948ebc3e09d6726905","slug":"main-accused-arrested-for-giving-fake-advertisement-of-shop-allotment-in-vishwanath-corridor","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: विश्वनाथ कॉरिडोर में दुकान आवंटन का फर्जी विज्ञापन देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: विश्वनाथ कॉरिडोर में दुकान आवंटन का फर्जी विज्ञापन देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Wed, 06 Oct 2021 08:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 06 Oct 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन विश्वनाथ कॉरिडोर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में दुकान आवंटन का फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले मुख्य आरोपित महेंद्र प्रजापति को दशाश्वमेध पुलिस ने बुधवार की शाम बांसफाटक के पास से गिरफ्तार किया। अब तक पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी शिवदासपुर मंडुवाडीह निवासी महेंद्र प्रजापति ने बताया कि अपने साथियों के संग कूटरचित विज्ञापन और फर्जी प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल कराया गया था।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के तहसीलदार करमेंद्र कुमार ने 23 सितंबर को सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन देने वाले सूरजकुंड निवासी शशिकांत चौरसिया के खिलाफ चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर विवेचना करते हुए दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने 23 सितंबर को शशिकांत चौरसिया और सुसुवाही के नासिरपुर विश्वनाथपुरी निवासी रत्नशेखर को चौक क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इस फर्जीवाड़े गिरोह में मुख्य आरोपी महेंद्र प्रजापति का नाम उजागर हुआ था। पुलिस लगातार महेंद्र की तलाश में दबिश दे रही थी। दशाश्वमेध इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने घेराबंदी करते हुए बांसफाटक से महेंद्र को दबोचा।
विज्ञापन