फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mahila hospital

महिला अस्पताल में मेडिकल वेस्ट खुले में फेंका

Fri, 20 Mar 2020 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
mahila hospital
फोटो
विज्ञापन

महिला अस्पताल में मेडिकल वेस्ट खुले में फेंका
-एमसीएच विंग के पास सड़क पर पसरा है वेस्ट
-महिलाओं और नवजात बच्चों में संक्रमण का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। सरकारी अस्पतालों में मेडिकल वेस्ट निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अस्पतालों पर कई बार जुर्माना भी लग चुका है। इसके बाद भी न स्थिति सुधरी है न जिम्मेदार अधिकारी। हालत यह है कि कबीरचौरा स्थित जिला महिला अस्पताल एमसीएच विंग के पास खुले में मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा है। इसमें ऑपरेशन के बाद खून लगे कपड़े के साथ ही सिरिंज, दवाइयां सहित अन्य मेडिकल वेस्ट फेंके हैं। जिससे गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों में संक्रमण का खतरा है। जहां यह वेस्ट फेंका हैं, उसके पास में ही एसआईसी का कार्यालय भी है।
महिला अस्पताल की ओपीडी में हर दिन बनारस और आसपास के जिलों से 300 से अधिक महिलाएं आती हैं। इसके अलावा औसतन 5 से 10 महिलाओं को हर दिन भर्ती भी किया जाता है। बैठकों में तो अस्पतालों से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट को खुले में न फेंकने और अलग-अलग बॉक्स रखने का निर्देश दिया जाता है, लेकिन महिला अस्पताल में इसका पालन नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को अस्पताल के वार्डों में तो साफ-सफाई कुछ ठीक दिखी, लेकिन सबसे खराब स्थिति एसआईसी कार्यालय के पास की सड़क की है। इधर से गुजरने वाली महिलाएं मुंह पर कपड़ा रखकर वार्डों में गई।
विज्ञापन

000000000
अस्पताल में नियमित साफ-सफाई कराई जाती है। यहां से निकलने वाला मेडिकल वेस्ट का निस्तारण कराया जाता है। अब अस्पताल में इस तरह क्यों वेस्ट पड़ा हैं, इस बारे में संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी।-डॉ. लिली श्रीवास्तव, एसआईसी, महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
फोटो
मंडलीय अस्पताल में जांच रिपोर्ट के लिए मशक्कत
वाराणसी। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में लोगों को ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। यहां पर कार्यरत कुछ एजेंसी के कर्मचारियों को हटाने के बाद असुविधा हो रही है। बृहस्पतिवार को जहां अस्पताल के पर्चा काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए लोगों की लंबी लाइनें लगी रहीं वहीं जांच रिपोर्ट लेने के लिए लोग लैब में ही पहुंच गए। इस बारे में अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव का कहना है कि जो कर्मचारी तैनात हैं, उनसे सभी मरीजों का तय समय से सैंपल लेकर जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है, जिससे कि किसी को कोई असुविधा न हो। मरीजों, परिजनों से अपील है कि वह भी इस कार्य में कर्मचारियों का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed