फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahila Congress will take to the streets if justice is not done to Roshni

Varanasi News: रोशनी के साथ न्याय नहीं हुआ तो सड़क पर उतरेगी महिला कांग्रेस

Wed, 30 Oct 2024 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Mahila Congress will take to the streets if justice is not done to Roshni
रोशनी के साथ न्याय नहीं हुआ तो सड़क पर उतरेगी महिला कांग्रेस
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार और जिला प्रशासन से की न्याय की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। प्रदेश में महिला हिंसा और असुरक्षा की स्थिति बेहद भयावह है। काशी में भी महिलाएं महफूज नहीं हैं। पिछले सितंबर माह से बनारस की बेटी रोशनी कुशल जायसवाल का परिवार पुलिस प्रताड़ना का शिकार हो रहा है। जिन धाराओं में उन्हें जेल में बंद किया गया है वे सब जमानती धाराएं हैं, फिर भी रोशनी के परिजनों को प्रताड़ित कर रहा है। अगर रोशनी के साथ न्याय नहीं हुआ तो महिला कांग्रेस सड़क पर उतरेगी।

ये कहना है कि महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष (पूर्वी जोन) सहला अहरारी का। मंगलवार को मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रोशनी जायसवाल का अपराध सिर्फ इतना है कि उन्होंने खुद अपने सम्मान की रक्षा के लिए राजेश सिंह से प्रतिवाद किया। इतना ही नहीं रोशनी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया। रोशनी जायसवाल को जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक हम उनके साथ खड़े रहेंगे। मैं प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से आग्रह करती हूं कि यथाशीघ्र रोशनी कुशल जायसवाल के साथ न्याय करें। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, अनुराधा यादव, ऋतु पांडेय, पूनम कुंडू, डॉ. नृपेन्द्र नारायण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article