फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahendranath Pandey inspected Deendayal Memorial in chandauli varanasi

यूपी : केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने दीनदयाल स्मारक का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

Sat, 10 Aug 2019 09:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Aug 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
Mahendranath Pandey inspected Deendayal Memorial in chandauli varanasi
चंदौली में केंद्रीय मंत्री और चंदौली के सांसद डॉ महेंद्रनाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री और चंदौली से सांसद डॉ महेंद्रनाथ पांडेय और राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने भाजपा नेताओं के साथ शनिवार की शाम स्थानीय चौराहे के समीप बन रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक और संग्रहालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुंड की चौड़ाई बढ़ाने और झरने का क्षेत्रफल का विस्तार करने के साथ ही कार्य में तेजी जाने का निर्देश दिया। मंत्रियों ने निरीक्षण के दौरान 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक के लोकार्पण के संकेत दिए।

विज्ञापन


दोपहर तीन बजे पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ महेन्द्रनाथ पांडेय और नीलकंठ तिवारी ने स्मारक स्थल परिसर में पहुंच कर स्मारक, कुंड, झरने आदि का निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री ने नक्शा देख कर पूरे स्मारक की स्थिति को देखा। इस दौरान स्मारक स्थल पर कुंड और झरने को और विस्तार देने का निर्देश वाराणसी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने बताया कि इस संग्रालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की 63 फीट ऊंची धातू की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। यह पूरे भारत में सबसे ऊंची है। इस संग्रालय का लोकार्पण 25 सितंबर को देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तथा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, अनिल गुप्ता गुड्डू, जिला पंचायत सदस्य सूर्यमुनि तिवारी, डॉ. शम्भू नाथ, हरिवंश, राणा सिंह, शशि शेखर सिंह, वीडीए के एक्सईएन राजकुमार, मुगलसराय एसडीएम कुमार हर्ष, तहसीलदार लालता प्रसाद, सीओ त्रिपुरारी पांडेय रहे।

रविवार को वाराणसी में मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय :
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय रविवार को वाराणसी से मोबाइल कौशल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह देश को कौशल की दृष्टि से दुनिया की राजधानी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश एवं कई अन्य राज्यों से होकर गुजरने वाली ये मोबाइल वैंस टायरों की फिटिंग एवं रखरखाव में प्रशिक्षण एवं ऑटोमोटिव मैकेनिक्स में कौशल प्रदान करेंगी। 39 हजार से अधिक टायर फिटर्स को वैज्ञानिक प्रशिक्षण प्रदान करने के अलावा ये सड़कों को सुरक्षित एवं परिवहन को त्वरित बनाने के तरीकों पर भी जागरूकता बढ़ाएंगी।

इसके तहत कई पारंपरिक कारोबारों जैसे बुनाई एवं परिधान निर्माण तथा ऑटोमोटिव एवं विमानन जैसे क्षेत्रों में आधुनिक कौशल शामिल है। डॉ पांडेय ने बताया कि वाराणसी के आध्यात्मिक केंद्र को कुशल एवं रोजगार कार्यबल के केन्द्र में बदलने का लक्ष्य तय किया गया है।

नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना आज वाराणसी में :
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना रविवार को वाराणसी आएंगे। भाजपा की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वे गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक करेंगे। देर शाम वे लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed