फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mahendra nath pandey welcome in varanasi

अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार काशी आए डॉ. महेंद्रनाथ ने विपक्ष पर बोला हमला

Wed, 06 Sep 2017 10:45 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Wed, 06 Sep 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
mahendra nath pandey welcome in varanasi
कार्यकर्ताओं से कहा- जो काम मिले उसे जिम्मेदारी से पूरा करें - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं चंदौली सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि अगले निकाय चुनाव उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर हैं। इस चुनाव में पार्टी को बुलंदी पर ले जाना उनका एकमात्र लक्ष्य है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, भाजपा जनता से जुड़े सरोकारों की राजनीति करती है। लोगों से उसका अपनापन बढ़ा है। सपा बिखर चुकी हैं। कांग्रेस जनता से डिस्कनेक्ट हो चुकी है। सत्ता सुख और स्वार्थ की राजनीति करने वाले विपक्षी दल हाशिए पर चले गए हैं।
विज्ञापन


भाजपा जनता की ओर बड़ी उम्मीद से देख रही है। जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की जरूरत है।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार वाराणसी आए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. पांडेय बुधवार को पिपलानी कटरा स्थित नागरी नाटकी मंडली में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर निकाय के नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों और 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतकर दूसरे दलों का सूपड़ा साफ करना है। 

..और जब शिक्षामित्रों ने सड़क कर दिया जाम

mahendra nath pandey welcome in varanasi
कहा, देश की जनता की एकमात्र उम्मीद बनकर उभरी है भाजपा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कहते थे कि कैडर बेस मास पार्टी यानी कार्यकर्ता आधारित जनता की पार्टी होनी चाहिए। आज पार्टी जहां खड़ी है, वह पार्टी के बुद्धिजीवियों, बुजुर्गों की देन है। इसे आगे बढ़ाने और पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी हम सबकी है।

कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश केविकास और लोगों की बेहतरी के लिए लगातार ऐतिहासिक निर्णय ले रहे हैं। इन्हें जनता के बीच पहुंचाने की जरूरत है। पार्टी से जुड़े लोग जनता से संवाद बनाए रखें। इससे समाज सेवा करने में आसानी होती है।

इसी दौरान विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए डॉ. पांडेय ने कहा कि सपा और बसपा जनता की समस्याओं को भूल गए। नतीजतन, दोनों दलों की जमीन खिसक चुकी है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने पिता को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। बसपा प्रमुख मायावती दौलत जुटाने तक सीमित रह गई और पार्टी पूरी तरह से खत्म हो गई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश और राज्य में लंबे समय तक शासन किया लेकिन जनता की समस्याएं दूर नहीं हुई। कांग्रेस सरकारों से पार्टी चलाने लगी। आज उनके पास कार्यकर्ता तक नहीं बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed