{"_id":"5cb86723bdec2214743f59c1","slug":"mahendra-nath-pandey-statement-on-sbsp-in-loksabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा- सुभासपा के लिए भाजपा के दरवाजे खुले, एक लोकसभा सीट अभी भी रखी है खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा- सुभासपा के लिए भाजपा के दरवाजे खुले, एक लोकसभा सीट अभी भी रखी है खाली
Thu, 18 Apr 2019 05:42 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 18 Apr 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
महेन्द्र नाथ पांडेय (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को भाजपा से अलग हुए भले ही चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन भाजपा सुभासपा को अभी खुद से अलग नहीं मान रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को भाजपा से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के साथ हम गठबंधन नहीं तोड़ना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि वह हमारे साथ चुनाव लड़ें। उनके लिए अभी भी घोसी लोकसभा सीट खाली रखी गई है।
विज्ञापन
महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि सुभासपा के ताकतों का भाजपा सदुपयोग करना चाहती है। भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने से वोट बढ़ेंगे, इससे उनके प्रत्याशी को जीतने में आसानी होगी। बता दें ओम प्रकाश राजभर भाजपा से अलग हो गए हैं और उन्होंने 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रियंका गांधी कैसे जीतेंगी, काशी उनकी जमीन नहीं
प्रियंका गांधी के बनारस से चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि जिसकी जमीन ही नहीं है, वह कैसे जीतेंगी। आजम के बयान पर महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि इस्लाम धर्म में महिलाओं की इज्जत के लिए आयतें हैं, लेकिन आजम खान कुछ और ही कर रहे हैं।