फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahendra nath pandey statement on SBSP in loksabha election 2019

महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा- सुभासपा के लिए भाजपा के दरवाजे खुले, एक लोकसभा सीट अभी भी रखी है खाली

Thu, 18 Apr 2019 05:42 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 18 Apr 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
Mahendra nath pandey statement on SBSP in loksabha election 2019
महेन्द्र नाथ पांडेय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को भाजपा से अलग हुए भले ही चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन भाजपा सुभासपा को अभी खुद से अलग नहीं मान रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को भाजपा से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के साथ हम गठबंधन नहीं तोड़ना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि वह हमारे साथ चुनाव लड़ें। उनके लिए अभी भी घोसी लोकसभा सीट खाली रखी गई है। 
विज्ञापन


महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि सुभासपा के ताकतों का भाजपा सदुपयोग करना चाहती है। भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने से वोट बढ़ेंगे, इससे उनके प्रत्याशी को जीतने में आसानी होगी। बता दें ओम प्रकाश राजभर भाजपा से अलग हो गए हैं और उन्होंने 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका गांधी कैसे जीतेंगी, काशी उनकी जमीन नहीं

प्रियंका गांधी के बनारस से चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि जिसकी जमीन ही नहीं है, वह कैसे जीतेंगी। आजम के बयान पर महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि इस्लाम धर्म में महिलाओं की इज्जत के लिए आयतें हैं, लेकिन आजम खान कुछ और ही कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed