फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith Students will be able to fill examination form from next week

MGKVP: विद्यापीठ में अगले सप्ताह से परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे छात्र, 15 दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

Sat, 29 Nov 2025 11:11 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 29 Nov 2025 11:11 AM IST
सार

Varanasi News: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 15 दिसंबर से परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए अगले सप्ताह से छात्र परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।

विज्ञापन
Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith Students will be able to fill examination form from next week
कॉलेज से निकलती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। 15 दिसंबर से परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए अगले हफ्ते से विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय से वाराणसी के साथ ही चंदौली, भदोही, सोनभद्र, मिर्जापुर के कॉलेज संबद्ध हैं। इस साल केवल वाराणसी, चंदौली के कॉलेजों की ही परीक्षा कराई जाएगी। ऐसा इसलिए कि बाकी तीन जिलों के कॉलेज अलग-अलग विश्वविद्यालय से संबद्ध हो गए हैं। 

विज्ञापन


स्नातक प्रथम सेमेस्टर में दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब विश्वविद्यालय से लेकर कॉलेजों में परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा का कहना है कि शासन के निर्देश पर विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल से ही परीक्षा फॉर्म भरने हैं। 
विज्ञापन


परीक्षा विभाग की ओर से संबंधित कॉलेजों को फॉर्म से जुड़ी जानकारी भी दी गई है। शासन की ओर से शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर उसका शतप्रतिशत पालन करने को कहा गया है। सभी कॉलेजों से समय से परीक्षा संबंधी सभी तैयारी कर लेने को कहा गया है। यह भी बताया गया है कि एक बार परीक्षा समय-सारिणी जारी होने के बाद उसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; BHU: विकसित भारत 2047...आज के तकनीकी दक्ष युवा ही दिखाएंगे हुनर, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुई चर्चा

काशी विद्यापीठ में विद्यार्थियों ने जाना योग का महत्व

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दर्शनशास्त्र एवं योग विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को यौगिक षटकर्म के बारे में बताया गया। विशेषज्ञों ने योग का महत्व बताया। यौगिक षटकर्म : समग्र स्वास्थ्य वैज्ञानिक अभ्यास विषयक कार्यशाला में मुख्य वक्ता योग आरोग्य केंद्र के निदेशक डॉ. राजेश रंजन ने क्रिया के वैज्ञानिक स्वरूप, श्वसन एवं प्राण-तंत्र की शुद्धि और मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य में इसके प्रभावी योगदान की चर्चा की। प्रो. राजेश कुमार मिश्र, प्रो. नंदिनी सिंह, प्रो. राजमुनी, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. चंद्रमणि आदि मौजूद रहे। 

काशी विद्यापीठ के कुलानुशासक समेत दो शिक्षक सम्मानित

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से आयोजित समारोह में काशी विद्यापीठ के कुलानुशासक प्रो. केके सिंह को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मनोविज्ञान विभाग के शिक्षक और डिप्लोमा इन म्यूजिक थेरेपी के समन्वयक डॉ. दुर्गेश उपाध्याय का भी सम्मान हुआ। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों को सराहा। कार्यक्रम में डॉ. जगदीश सिंह दीक्षित, कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा, प्रो. अनुराधा राय, प्रो. रश्मि सिंह, प्रो. वंदना पांडेय आदि मौजूद रहे।  

प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए गंभीरता से विचार करना होगा

काशी विद्यापीठ राजनीति विज्ञान विभाग और द क्लाइमेट एजेंडा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रकृति परिवर्तन से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. मोहम्मद आरिफ ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बने रहना बहुत जरूरी है। इसके बारे में नीति निर्माताओं को गंभीरता से सोचना होगा।

क्लाइमेट एजेंडा की टीम की ओर से जलवायु परिवर्तन और वायु प्रदूषण से संबंधित लघु फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को गंभीर समस्या से अवगत कराया गया। संस्था के निदेशक रवि शेखर ने बताया कि वायु प्रदूषण के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट से निकलने वाले जहरीले गैस ज्यादा हानिकारक है।

बिजली उत्पादन के पारंपरिक तरीकों को अपनाकर भी हम वायु को प्रदूषित कर रहे हैं। क्लाइमेट एजेंडा की डायरेक्टर एकता शेखर ने कहा कि भारत में 18 प्रतिशत मौत प्रदूषित हवा के कारण हो रही है। संचालन डॉ. जयदेव पांडेय, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रवि प्रकाश सिंह ने किया। इस दौरान प्रो. सूर्यभान प्रसाद, डॉ. रेशम लाल, डॉ. विजय कुमार, डॉ. पीयूष मणि त्रिपाठी, डॉ. प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।  

काशी विद्यापीठ में चार दिसंबर को होंगी छूटी परीक्षाएं

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ मुख्य परिसर एवं संबद्ध विधि महाविद्यालयों के एलएलबी(त्रिवर्षीय), बीए एलएलबी (पंचवर्षीय) पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों की छूटी मौखिक परीक्षा 4 दिसंबर को होगी। विभागाध्यक्ष और संकायाध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार ने बताया कि जिस विद्यार्थी की मौखिक परीक्षा छूट गई हैं, वह 4 दिसंबर सुबह 11:30 बजे से विधि विभाग में होने वाली परीक्षा में भाग ले सकते हैं। प्रो. रंजन ने कहा कि परीक्षा में विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण/अनुकरण अभ्यास पुस्तिका के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed