{"_id":"d5a69eeca8397424193f6c2b96fef7eb","slug":"mahatma-gandhi-kashi-vidyapith-students-protest-and-demand-inspection-of-brick-stolen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईट चोरी, मारपीट मामले की होगी जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईट चोरी, मारपीट मामले की होगी जांच
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पांच दिन पहले ईंट चोरी और उसकी वीडियो क्लिप बनाने पर मारपीट के मामले की जांच कराई जाएगी। मंगलवार को प्रशासनिक भवन के समक्ष धरना देकर छात्रों को कुलपति जांच कराकर इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विद्यापीठ परिसर में 22 जनवरी को पुस्तकालय भवन के पास से ईंट चोरी की घटना की एक छात्र वीडियो क्लिप बना रहा था। इस पर ईंट चोरी करने वाले युवकों ने उस छात्र को पीट दिया।
विज्ञापन
इससे नाराज छात्रों ने जमकर हंगामा किया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ था। अगले दिन एक गुट ने चोरी से जुड़े पोस्टर भी परिसर में चस्पा कर दिए। इस घटना के विरोध में मंगलवार को विकास सिंह, मोहित सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने प्रशासनिक भवन पर धरना प्रदर्शन किया और कुलपति को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
छात्रों कहा कहना था कि पांच दिन पहले ही विश्वविद्यालय प्रशासन को चोरी की घटना की तस्वीरें सौंपी गई थीं लेकिन अभी तक इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई। इससे विश्वविद्यालय की छवि धूमिल हो रही है। इस पर कुलपति ने उन्हें आश्वासन दिया कि कमेटी गठित कर इस मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। दोपहर बाद छात्रों ने जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।