{"_id":"6958ebb8a7fc3568730b62ff","slug":"mahatma-gandhi-kashi-vidyapith-students-can-fill-exam-form-until-january-7th-in-varanasi-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MGKVP: काशी विद्यापीठ में कैंपस के विद्यार्थी सात जनवरी तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म, पढ़ें- पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MGKVP: काशी विद्यापीठ में कैंपस के विद्यार्थी सात जनवरी तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म, पढ़ें- पूरी जानकारी
Sat, 03 Jan 2026 03:43 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 03 Jan 2026 03:43 PM IST
सार
Varanasi News: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कैंपस के विद्यार्थी सात जनवरी तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। मुख्य परिसर के साथ ही गंगापुर कैंपस और एनटीपीसी के छात्रों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ में जाती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मुख्य परिसर से लेकर इसके अन्य परिसरों में प्रथम सेमेस्टर के यूजी और पीजी विद्यार्थियों की परीक्षा इसी महीने के तीसरे सप्ताह से करवाने की तैयारी है। इसके लिए सात जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय और उससे जुड़े गंगापुर एवं एनटीपीसी परिसर के विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कक्षाएं चल रही थीं। अब यहां स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक कोर्स के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा करवाई जानी है। इसे लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर परीक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसमें मुख्य कैंपस में 58 कोर्स/विषय, गंगापुर में 20 और एनटीपीसी कैंपस में 16 कोर्स के लिए परीक्षा होगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Magh Mela 2026: माघ मेले के पलट प्रवाह में काशी में होगी मिनी कुंभ जैसी व्यवस्था, सीएम ने दिए ये निर्देश
विज्ञापन
सहायक कुलसचिव परीक्षा अरिंदम श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन कर दिया गया है। सात जनवरी तक विद्यार्थी इसे भर सकेंगे। फॉर्म भरने में कोई असुविधा न हो, इसलिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिए गए पोर्टल पर लॉगिन करने, उसमें परीक्षा देने वाले कोर्स अंकित करने सहित अन्य जानकारी दी गई है। इस बारे में परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने कहा कि इस महीने के तीसरे सप्ताह से परीक्षा करवाना प्रस्तावित है। तिथि पर अंतिम मुहर लगने के बाद ही समय-सारिणी जारी कर दी जाएगी।