{"_id":"6958e8a0946903fdfe0db62f","slug":"magh-mela-2026-return-flow-of-magh-mela-will-arrangements-similar-to-mini-kumbh-mela-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Magh Mela 2026: माघ मेले के पलट प्रवाह में काशी में होगी मिनी कुंभ जैसी व्यवस्था, सीएम ने दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Magh Mela 2026: माघ मेले के पलट प्रवाह में काशी में होगी मिनी कुंभ जैसी व्यवस्था, सीएम ने दिए ये निर्देश
Sat, 03 Jan 2026 03:30 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 03 Jan 2026 03:30 PM IST
सार
Varanasi News: प्रयागराज में लग रहे माघ मेले के पलट प्रवाह को लेकर काशी में तैयारी शुरू हो गई है। सीएम योगी द्वारा अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि माघ मेले के दौरान मिनी कुंभ जैसी व्यवस्था करें।
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माघ मेले में उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को हिदायत दी। कहा कि मिनी कुंभ जैसी व्यवस्था करें। प्रयागराज में स्नान के बाद काशी में पलट प्रवाह होता है। यहां पर स्नान वाले घाटों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, होर्ल्डिंग एरिया और रैन बसेरों में पर्याप्त प्रबंध किए जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर पर्याप्त व्यवस्था करें। किसी भी भक्त को परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में शामिल अधिकारियों ने बताया कि यातायात का पूरा प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन
भक्तों के लिए रैन बसेरों के साथ- साथ होर्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं ताकि भीड़ बढ़ने पर उन्हें रोका जा सके। बैठक में मंडलायुक्त एस राजलिंगम, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन