{"_id":"68b34bad0c646523890d9733","slug":"mahatma-gandhi-kashi-vidyapith-prepared-list-of-admitted-students-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MGKVP: काशी विद्यापीठ में तैयार हो रही प्रवेशित छात्रों की सूची, सभी कोर्स में खाली सीटों की मिलेगी सही जानकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MGKVP: काशी विद्यापीठ में तैयार हो रही प्रवेशित छात्रों की सूची, सभी कोर्स में खाली सीटों की मिलेगी सही जानकार
Sun, 31 Aug 2025 12:36 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:36 AM IST
सार
काशी विद्यापीठ में प्रवेशित छात्रों की सूची तैयार हो रही है। इससे यूजी, पीजी और डिप्लोमा कोर्स में खाली सीटों की सही जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ परिसर में जाती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में यूजी, पीजी में दाखिले की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है। किस विभाग में कितने छात्रों ने प्रवेश लिया है और कितनी सीट खाली है। इसको लेकर नए सिरे से सूची तैयार करवाई जा रही है। माना जा रहा है कि खाली सीटों पर जल्द ही प्रवेश का एक और मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में पिछले सप्ताह से पीजी, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स में भी काउंसिलिंग करवाई जा रही है। काउंसिलिंग की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, ऐसे में कक्षाएं चलाने की दिशा में तैयारी चल रही है। प्रवेश के समय ही विद्यार्थियों को लाइब्रेरी कार्ड और परिचय पत्र भी मिल गया था। इसको देखते हुए अब विभागों चहल-पहल भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
शनिवार को कैंपस में प्रशासनिक भवन से लेकर मानविकी संकाय तक छात्रों की आवाजाही अधिक दिख रही थी। उधर केंद्रीय पुस्तकालय में भी हर दिन की तुलना में भीड़ अधिक दिख रही थी। ऐसा माना जा रहा है कि बहुत जल्द ही खाली सीटों पर प्रवेश को लेकर बड़ा फैसला होने की संभावना है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Sara Ali Khan: सारा अली खान ने देखी गंगा आरती, काशी विश्वनाथ धाम में किया दर्शन; बोलीं- यहां आना अच्छा लगता है