फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith Counseling will be held from June 10 for admission

MGKVP Admission 2025: काशी विद्यापीठ में बनने लगी वरीयता सूची, 10 जून से होगी काउंसिलिंग

Thu, 05 Jun 2025 05:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 05 Jun 2025 05:22 PM IST
सार

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में स्नातक में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब पाठ्यक्रमवार मेरिट सूची बनाई जा रही है। 10 जून से काउंसिलिंग शुरू होगी।

विज्ञापन
Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith Counseling will be held from June 10 for admission
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2025-26 में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। स्नातक में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब पाठ्यक्रमवार मेरिट सूची बनाई जा रही है। 10 जून से काउंसिलिंग शुरू होगी। इसमें व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को छोड़कर बाकी पाठ्यक्रमों में मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जाएगा। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में यूजी, पीजी के साथ ही डिप्लोमा पाठ्यक्रमों व व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था है। इसमें स्नातक में समर्थ पोर्टल से हुए आवेदन में इस साल करीब 15 हजार आवेदन आए हैं, जो कि पिछले साल की तुलना में अधिक है। 
विज्ञापन


पिछले साल यूजी-पीजी को मिलाकर केवल 13 हजार आवेदन आए थे। यूजी के आवेदन की तिथि बीत चुकी है लेकिन एक जून से 30 जून तक पीजी-डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 20 जून से 25 जून तक होगी। जिन पाठ्यक्रमों में मेरिट के आधार पर प्रवेश होना है, उनकी काउंसिलिंग 10 जून से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए शिक्षण कार्य 21 जुलाई से प्रस्तावित है। 

सबसे ज्यादा 178 सीटें मैकेनिकल इंजीनियरिंग में

आईआईटी बीएचयू के 15 विभागों और तीन इंटर डिसिप्लीनेरी स्कूलों में प्रवेश का मौका मिलेगा। इसमें सबसे बेहतर है कंप्यूटर साइंस, जिसमें कि कुल 145 सीटें हैं। इसमें प्रवेश रैंकिंग का कटऑफ 1015 से लेकर 1071 तक गया था। सबसे ज्यादा 178 सीटें मैकेनिकल इंजीनियरिंग में हैं। इसमें 2024 में 6008 से लेकर 6596 रैंक तक के मेधावियों के प्रवेश हुए थे। केमिकल इंजीनियरिंग में 170 सीटें और इसमें से पिछले साल 7460 से लेकर 7757 रैंकिंग के बीच वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश हुआ था। सिविल इंजीनियरिंग में 150 सीटों के लिए काउंसिलिंग होगी। 2024 में इसकी रैंकिंग का कटऑफ 8552 से लेकर 9339 तक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed