{"_id":"60a2bf18f6c6dc575f1049d0","slug":"mahatma-gandhi-kashi-vidyapeeth-extended-the-date-of-entrance-examination-application-for-the-third-time-amid-corona-crisis-in-varanasi-now-online-forms-will-be-filled-till-may-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल: काशी विद्यापीठ ने तीसरी बार बढ़ाई प्रवेश परीक्षा आवेदन की तिथि, अब 30 मई तक भर सकेंगे फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल: काशी विद्यापीठ ने तीसरी बार बढ़ाई प्रवेश परीक्षा आवेदन की तिथि, अब 30 मई तक भर सकेंगे फार्म
Tue, 18 May 2021 12:38 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 18 May 2021 12:38 AM IST
सार
कोविड-19 के कारण प्रवेश परीक्षा आवेदन की तिथि को 30 मई तक बढ़ाया गया है। छात्र दो सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ नौ जून तक आवेदन कर सकेंगे। पांच सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ छात्र 14 जून तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने कोरोना संक्रमण के कारण तीसरी बार प्रवेश परीक्षा आवेदन की तिथि को बढ़ाया है। छात्र अब बिना किसी विलंब शुल्क के साथ 30 मई तक ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म भर सकेंगे।
कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्य ने बताया कि कोविड-19 के कारण प्रवेश परीक्षा आवेदन की तिथि को 30 मई तक बढ़ाया गया है। छात्र दो सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ नौ जून तक आवेदन कर सकेंगे। पांच सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ छात्र 14 जून तक आवेदन कर सकेंगे। इसके पहले दो बार प्रवेश परीक्षा की आवेदन तिथि को बढ़ाया जा चुका है। इससे छात्रों को राहत मिलेगी।
बता दें कि वाराणसी जिले में कोरोना के नये मामलों में गिरावट जारी है। लगातार आठवें दिन कोरोना संक्रमण की दर दहाई के नीचे रही। सोमवार को डेढ़ महीने बाद एक दिन में 239 नए मरीज मिले जबकि पांच मरीजों की मौत भी हुई है।

20 मई तक बंद रहेंगे विश्वविद्यालय व महाविद्यालय
कोरोना संक्रमण के कारण काशी विद्यापीठ और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय समेत सभी संबद्ध महाविद्यालय 20 मई तक बंद रहेंगे। विशेष सचिव उच्च शिक्षा की ओर से जारी पत्र के अनुसार शैक्षणिक गतिविधयां और ऑनलाइन कक्षाएं भी इस दौरान नहीं चलेंगी।