फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahashivratri 2025 Seven akhadas will be taken out from five ghats

Mahashivratri 2025: पांच घाटों से सात अखाड़ों की निकलेगी पेशवाई, नागा साधु नाव और बग्घी पर होंगे सवार

Tue, 25 Feb 2025 09:17 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 25 Feb 2025 09:17 AM IST
सार

Varanasi Latest News: महाशिवरात्रि पर पांच घाटों से सात अखाड़ों की पेशवाई निकलेगी। इस दौरान नागा साधु नाव और बग्घी पर सवार होंगे। राजघाट, आदि केशवघाट, दशाश्वमेध, शिवाला, हनुमान घाट से राजसी यात्रा के साथ वे बाबा दरबार पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Seven akhadas will be taken out from five ghats
अखाड़े की पेशवाई (File) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि (26 फरवरी) पर आराध्यदेवों के साथ सात अखाड़े पांच घाटों से पेशवाई (राजसी यात्रा) निकाल कर देवाधिदेव महादेव का चरण पखारने पहुंचेंगे। दो अखाड़े नाव तो बाकी पदयात्रा करते हुए जाएंगे। बग्घी, घोड़े पर सवार होकर अखाड़ों के आचार्य महामंडलेश्वर की अगुवाई में नागा साधु-संत राजसी अंदाज में जाएंगे। सबसे बड़े जूना अखाड़े के साथ पांच अखाड़े सुबह छह बजे, महानिर्वाणी व अटल अखाड़ा एक साथ दोपहर 12 बजे से पेशवाई निकालेंगे। पांच हजार से ज्यादा नागा साधु-संत दर्शन पूजन करेंगे।

विज्ञापन


पेशवाई में जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, सुमेरुपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती भी शामिल होंगे। उधर, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में चार नंबर गेट से सुबह सात बजे से उनका प्रवेश शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


महाकुंभ के पलट प्रवाह को देखते हुए महाशिवरात्रि पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन सुगमता से कराया जाएगा। प्रशासन व अखाड़ों के बीच दर्शन के लिए समय तय हो गया है। श्री शंभू पंचदशनाम जूना अखाड़े के साथ चार और अखाड़े सुबह छह बजे से निकलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गिरि महाराज ने बताया कि हनुमान घाट से जूना अखाड़े के साथ निरंजनी, आनंद, अग्नि, आवाहन अखाड़ा एक साथ विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर व आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशनंद महाराज व निरंजनी के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज, आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर बालकानंद गिरि महाराज की अगुवाई में पेशवाई निकाली जाएगी। इसमें 12 रथ, डमरू, बैंडबाजे आदि शामिल रहेगा।

पंचायती अखाड़ा निरंजनी के श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने बताया कि पांच अखाड़ों में निरंजनी और आनंद अखाड़े पीछे होंगे। 500 साधु-संत साथ चलेंगे। वहीं, शिवाला घाट से ही महानिर्वाणी व अटल अखाड़े की पेशवाई निकलेगी। महानिर्वाणी के थानापति विवेक भारती ने बताया कि गाजे-बाजे के साथ पेशवाई दोपहर 12 बजे से निकाली जाएगी।
विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विश्व भूषण ने बताया कि नागा साधुओं व संतों को गेट नंबर चार से प्रवेश करवाया जाएगा। दर्शन के बाद वह इसी मार्ग से बाहर जाएंगे। दो से तीन घंटे तक दर्शन-पूजन कराए जाएंगे।

नाव से निकलेंगे दो अखाड़े

श्रीतपोनिधि पंचायती आनंद अखाड़ा सुबह पांच बजे जौ विनायक घाट (आदि केशवाघाट) और अग्नि अखाड़ा राजघाट से सुबह चार बजे नाव से निकलेंगे। आनंद अखाड़ा की पेशवाई दशाश्वमेध से गोदौलिया तक जाएगी। अग्नि अखाड़ा हनुमान घाट से पहुंच कर जूना, निरंजनी अखाड़े के साथ मिल जाएंगे। दशाश्वमेध घाट से आवाहन अखाड़ा निकल कर जूना अखाड़े के दल में गोदौलिया पर मिल जाएगा। दूसरी पेशवाई शिवाला से महानिर्वाणी व अटल अखाड़े के साथ निकलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed