फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahashivratri 2025 Police security surveillance and traffic management of Shiva temples in Varanasi

महाशिवरात्रि 2025: शिवालयों की सुरक्षा, निगरानी और यातायात व्यवस्था पर पुलिस की नजर, अफसरों ने लिया फीडबैक

Wed, 26 Feb 2025 09:54 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 26 Feb 2025 09:54 AM IST
सार

Mahashivratri Varanasi 2025 Update: महाशिवरात्रि पर काशी में शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं। वहीं महाशिवरात्रि को लेकर पुलिसकर्मियों द्वारा अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। 

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Police security surveillance and traffic management of Shiva temples in Varanasi
अखाड़ों के स्वागत के लिए काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर- 4 पर मौजूद अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ धाम सहित कमिश्नरेट क्षेत्र के सभी शिवालयों की सुरक्षा, निगरानी और यातायात व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। अफसरों ने सुबह से शहर के प्रमुख मंदिरों में भ्रमण करते रहे। पुलिसकर्मियों को उनके ड्यूटी पॉइंट पर ही ब्रीफ किया गया। इसके लिए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को कमिश्नरेट के पुलिस अफसरों को निर्देशित किया था।

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र का भ्रमण कर पुलिस आयुक्त ने महाशिवरात्रि की ड्यूटी में लगे अधिकारियों को मौके पर ही ब्रीफ किया। पुलिस आयुक्त के निर्देशन पर रूट डायवर्जन, वन-वे और नो व्हीकल जोन व्यवस्था का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ियों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा कराया जा रहा है। अधिकारी पर्याप्त पुलिस बल और रस्सों के साथ भ्रमण कर रहे हैं।  
विज्ञापन




नियमित फोर्स के अलावा विश्वनाथ धाम और उसके इर्द-गिर्द के दायरे में 1789 अतिरिक्त पुलिसकर्मी, तीन कंपनी एसएसबी और छह कंपनी पीएसी के जवान व एटीएस कमांडो की दो टीम लगाई गई है। अखाड़ों के जुलूस और दर्शन के मद्देनजर बैरिकेडिंग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप फोर्स तैनात की गई है। भीड़ प्रबंधन के लिए ड्रोन और सीसी कैमरों से निरंतर निगरानी की व्यवस्था बनाई गई है। विद्यालयों में होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सहयोग के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed