फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahashivratri 2025 Most of roads leading to Shiva temple in Varanasi in bad condition

Mahashivratri 2025: लापरवाही... शिव मंदिर जाने वाली ज्यादातर सड़कें खराब, कहीं गड्ढे तो कहीं खोदाई

Mon, 24 Feb 2025 08:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 24 Feb 2025 08:09 PM IST
सार

26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। फिर भी वाराणसी में तैयारी अधूरी है। शिव मंदिर जाने वाली ज्यादातर सड़कें खराब हैं। कहीं गड्ढे तो कहीं सीवर लाइन के नाम पर खोदाई करके छोड़ी गई है। 

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Most of roads leading to Shiva temple in Varanasi in bad condition
लंका के माधव मार्केट में खोदकर छोड़ी गई सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवालय जाने वाली ज्यादातर सड़कें खराब हैं। कहीं गड्ढे तो कहीं सीवर लाइन के नाम पर खोदाई की गई है। बुधवार को महाशिवरात्रि है। ऐसे में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लक्सा में सड़क पर गड्ढा है। रामापुरा की सड़क भी खराब है। इसी तरह लंका से शिव मंदिर जाने वाली सड़क भी खराब है। यहां सीवर पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई की गई है।

विज्ञापन


रवींद्रपुरी की सड़क भी पूरी तरह से नहीं बन पाई है। अभी तक धूल उड़ रही है। तिलभांडेश्वर मंदिर के पास की गली का चौका ठीक नहीं है। महामृत्युंजय मंदिर और केदारेश्वर महादेव मंदिर के आसपास की सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। पंचक्रोशी मार्ग के शिव मंदिरों के आसपास की सड़कें उखड़ी हैं। तमाम निर्देश के बाद भी तक जिम्मेदारों ने सड़कों की मरम्मत नहीं कराई। इससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

 
क्या बोले अधिकारी
सड़कें ठीक कराई जा रही हैं। महाशिवरात्रि से पहले सभी सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी। गलियों और कॉलोनियों की सड़कें नगर निगम ठीक करा रहा है। -केके सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed