फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahashivratri 2023 kashi vishwanath mandir Prasad will available sitting at home by this way

Mahashivratri 2023: घर बैठे मिलेगा बाबा विश्वनाथ का प्रसाद, होम डिलीवरी के लिए करना होगा ये काम

Thu, 16 Feb 2023 07:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Feb 2023 07:24 PM IST
सार

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर घर बैठे बाबा विश्वनाथ का प्रसाद स्पीड पोस्ट के जरिए आप घर पर मंगा सकते हैं। इसके लिए डाक विभाग और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के बीच एक करार हुआ है।

विज्ञापन
Mahashivratri 2023 kashi vishwanath mandir Prasad will available sitting at home by this way
काशी विश्वनाथ मंदिर की स्वर्णिम आभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mahashivratri 2023: अगर आप काशी विश्वनाथ धाम के भक्त हैं और महाशिवरात्रि पर वहां का प्रसाद चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अब आपको घर बैठे बाबा विश्वनाथ का प्रसाद मिलेगा। ये संभव हुआ है भारतीय डाक की वजह से जिसने भोले बाबा के भक्तों तक उनका प्रसाद पहुंचाने का बीड़ा उठाया है।

विज्ञापन


डाक विभाग की मदद से 251 रुपये में स्पीड पोस्ट के माध्यम से आप बाबा का प्रसाद घर पर मंगा सकते हैं। इस सुविधा का लाभ महाशिवरात्रि के साथ ही कभी भी उठाया जा सकता है। दरअसल, डाक विभाग और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के बीच एक करार हुआ है। जिसके तहत बाबा का प्रसाद देश भर में कहीं भी मंगाया जा सकता है।

विज्ञापन

इस पते पर भेजें  ई-मनीऑर्डर

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि प्रसाद के लिए अपने नजदीकी डाकघर से 251 रुपये का ई-मनीऑर्डर प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी (पूर्वी) मंडल-221001 के नाम भेजना होगा। ई-मनीऑर्डर प्राप्त होते ही डाक विभाग द्वारा आपके पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिब्बा बंद प्रसाद टेंपर प्रूफ लिफाफे में होगा। इससे किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी। अब तक देश के विभिन्न भागों में 6500 से ज्यादा लोग डाक विभाग के माध्यम से श्री काशी विश्वनाथ प्रसाद मंगा चुके हैं।

प्रसाद में शामिल होंगी ये सामग्रियां

पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि प्रसाद में श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग की छवि, महामृत्युंजय यंत्र, श्री शिव चालीसा, 108 दाने की रुद्राक्ष की माला, बेलपत्र, माता अन्नपूर्णा से भिक्षाटन करते भोले बाबा की छवि अंकित सिक्का, भभूति, रक्षा सूत्र, रुद्राक्ष मनका, मेवा, मिश्री का पैकेट इत्यादि शामिल होंगे। सूखा होने के कारण यह प्रसाद लंबे समय तक उपयोग में बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed