फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahashivratri 2023 Baba kashi Vishwanath rested after 45 hours more than three lakh devotees attended

Mahashivratri: 45 घंटे बाद बाबा विश्वनाथ ने किया विश्राम, तीन लाख से अधिक भक्तों ने लगाई हाजिरी

Sun, 19 Feb 2023 10:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Feb 2023 10:29 PM IST
सार

महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ के दरबार में शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला रविवाको भी जारी रहा। भक्तों के प्रेम में बाबा विश्वनाथ ने लगातार 45 घंटे तक दर्शन दिए। रविवार रात तक तीन लाख से ज्यादा भक्तों ने बाबा का दर्शन पूजन और जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Baba kashi Vishwanath rested after 45 hours more than three lakh devotees attended
काशी विश्वनाथ धाम में लगी लंबी कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि को रात भर भक्तों के साथ जागने के बाद महादेव ने रविवार को 45 घंटे बाद विश्राम किया। शनिवार को मंगला आरती से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। चार प्रहर की आरती के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आ रहे हैं। रविवार की देर शाम तक ही तीन लाख से अधिक शिवभक्तों ने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई। इससे पहले शनिवार की देर रात 6.88 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया था। 

विज्ञापन


रविवार भोर में तीन बजे के बाद बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की कतार कुछ देर के लिए थमी। तृतीय प्रहर की आरती तड़के तीन बजे शुरू होकर 4:25 पर पूरी हुई। आरती पूर्ण होने के साथ ही श्रद्धालुओं का रेला भी बाबा दरबार पहुंच गया। इसके बाद चतुर्थ प्रहर की आरती सुबह पांच बजे से शुरू होकर सुबह 6:15 बजे तक चली। तब तक बाबा का दरबार श्रद्धालुओं से भर चुका था।

विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयघोष से कपाट बंद हुए

मंदिर चौक पर गंगा द्वार और सरस्वती फाटक से आने वाले श्रद्धालु कतारबद्ध थे। वहीं, ढुंढिराज और ज्ञानवापी से आने वाले श्रद्धालुओं का रेला भी बढ़ता गया। सुबह नौ बजे तक 75 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें शिव की शादी: लाल लहंगे में सजाईं गौरा, महादेव के सिर सजा मउरा, शिवमय हुई बाबा की नगरी

Mahashivratri 2023 Baba kashi Vishwanath rested after 45 hours more than three lakh devotees attended
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

दोपहर होने तक श्रद्धालुओं का दबाव कम हुआ और दो बजे के बाद फिर से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। देर शाम तक श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला अनवरत जारी थी। शयन आरती के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भव्य आरती के बाद हर-हर महादेव के जयघोष के साथ मंदिर के कपाट बंद हुए। 
पढ़ें: महाशिवरात्रि पर पीएम ने ट्वीट की काशी विश्वनाथ की ये शानदार तस्वीर, लिखा- 'जय बाबा विश्वनाथ'

पंचक्रोशी की पुण्य यात्रा: मणिकर्णिका से लेकर कपिलधारा तक रही शिवभक्तों की अटूट कतार

Mahashivratri 2023 Baba kashi Vishwanath rested after 45 hours more than three lakh devotees attended
पंचक्रोशी के पुण्य पथ की यात्रा पूरी - फोटो : अमर उजाला

पैरों में छाले, फिर भी हर-हर महादेव... का जयघोष करते हुए श्रद्धालुओं ने पंचक्रोशी के पुण्य पथ की यात्रा पूरी कर ली। रविवार को बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर श्रद्धालुओं ने पुण्य यात्रा को विश्राम दिया। तीर्थयात्रा के संकल्प की पूर्णाहुति की। 

 मणिकर्णिका से संकल्प लेकर आरंभ हुई पंचक्रोशी की यात्रा के पांचों पड़ाव पर श्रद्धालुओं का अटूट रेला नजर आया। 84 किलोमीटर की इस यात्रा को श्रद्धालुओं ने बिना रुके, बिना थके पूरा किया। दरअसल, शुक्रवार से शुरू हुई यात्रा शनिवार को और शनिवार से यात्रा शुरू करने वालों की यात्रा रविवार देर शाम पूरी हुई।

तीर्थयात्रियों ने मणिकर्णिका तीर्थ पर स्नान करने के बाद बाबा दरबार में हाजिरी लगाकर पंचक्रोशी परिक्रमा को विश्राम दिया।  थकान और बिना जूता-चप्पल यात्रा पूरी करने वाले तमाम श्रद्धालुओं के  पैरों में छाले पड़ गए थे, लेकिन बाबा के दर्शन पाकर हर तीर्थयात्री के चेहरे पर संतोष था। एक दूसरे को सहारा देते, महादेव का नाम जपते श्रद्धालु आगे बढ़े और भगवान भोले के दर्शन-पूजन का अपना लक्ष्य पूरा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed