फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahashivratri 2022 Turmeric given to Baba Kashi Vishwanath Shiv Barat will come out with pomp

Mahashivratri 2022: बाबा विश्वनाथ को लगी हल्दी, महाशिवरात्रि पर धूमधाम से निकलेगी शिव बरात

Sun, 27 Feb 2022 08:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Feb 2022 08:17 PM IST
सार

पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी के सानिध्य में संजीव रत्न मिश्र ने बाबा की प्रतिमा का राजसी स्वरूप में शृंगार किया।

विज्ञापन
Mahashivratri 2022 Turmeric given to Baba Kashi Vishwanath Shiv Barat will come out with pomp
महंत आवास पर बाबा विश्वनाथ को लगी हल्दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ के विवाहोत्सव के लोकाचार महंत आवास पर आरंभ हो गए हैं। रविवार को ढोलक की थाप और मंजीरे की खनक के बीच हल्दी के पारंपरिक मंगल गीताें से गूंज उठे। महिलाओं ने भी लोकाचार के अनुसार बाबा विश्वनाथ की पंचबदन प्रतिमा को हल्दी व तेल चढ़ाया। बाबा को ठंडई, पान और मेवे का भोग लगाया गया।

विज्ञापन


आवास पर बाबा के पंचबदन प्रतिमा का आगमन हुआ और शाम को हल्दी की रस्म के लिए गवनहरियों की टोली पहुंची। पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी के सानिध्य में संजीव रत्न मिश्र ने बाबा की प्रतिमा का राजसी स्वरूप में शृंगार किया। इसके बाद आरती व भोग लगाया गया। महाशिवरात्रि पर धूमधाम से शिव बरात निकलेगी।  
विज्ञापन


हल्दी रस्म के दौरान महिलाओं ने पहिरे ला मुंडन क माला मगर दूल्हा लजाला..., दूल्हा के देहीं से भस्मी छोड़ावा सखी हरदी लगावा ना..., शिव दूल्हा के माथे पर सोहे चनरमा..., अड़भंगी क चोला उतार शिव दूल्हा बना जिम्मेदार... और भोले के हरदी लगावा देहिया सुंदर बनावा सखी...’ आदि हल्दी के पारंपरिक शिवगीतों में दुल्हे की खूबियों का बखान किया।   

विज्ञापन
विज्ञापन

गीत गाकर महिलाओं ने भगवान शिव की रजत मूर्ति को चावल से चूमा। इसके उपरांत शिवांजलि के अंतर्गत पुनीत पागल, संजय दुबे, प्रियंका पांडेय और रीता शर्मा ने शिव भजनों की प्रस्तुति दी।  महाशिवरात्रि पर धूमधाम से शिव बरात निकलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed