फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maharajganj police came to varanasi in search of former MP

फरार सपा के पूर्व सांसद की तलाश में बनारस आई महाराजगंज की पुलिस

Thu, 20 Dec 2018 01:33 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Thu, 20 Dec 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
Maharajganj police came to varanasi in search of former MP
जवाहर जायसवाल - फोटो : self
बैंक कर्मी की हत्या के मामले में फरार चल रहे चंदौली से समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल की तलाश में बुधवार रात महाराजगंज की पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनारस पहुंची।
विज्ञापन


महाराजगंज से आए पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार गन्ना भुगतान के लगभग 23 करोड़ रुपये बकाया के मामले में महाराजगंज के डीएम ने जवाहर के खिलाफ वसूली वारंट जारी किया है। देर रात तक कैंट पुलिस की मदद से महाराजगंज के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जवाहर की तलाश में सोयेपुर स्थित उसके घर और छावनी क्षेत्र स्थित होटलों को खंगालते रहे।
विज्ञापन


बैंक कर्मी महेश जायसवाल की हत्या के मामले में जवाहर और उसके बेटे गौरव जायसवाल पर अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर रखा है। इसके बाद से ही जवाहर और उसका बेटा घर छोड़ कर भागे हुए हैं। महाराजगंज से आए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कैंट थाने में वारंट तामील कराया। इसके बाद कैंट पुलिस की मदद से जवाहर की तलाश में छापेमारी शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कैंट विजय बहादुर सिंह ने बताया कि महाराजगंज से आई पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम के साथ जवाहर के घर, होटल और उसके छुपे होने के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उसके करीबियों से पूछताछ की जा रही है। जवाहर को खोज निकालने के लिए सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed