फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahaprabhu's auspicious song will be sung from the hoisting of the Pushti flag, the image of the Lord will be taken out on a city tour

Varanasi News: पुष्टि ध्वजारोहण से महाप्रभु का मंगल गान, नगर भ्रमण पर निकलेगी प्रभु की छवि

Fri, 10 Apr 2026 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Mahaprabhu's auspicious song will be sung from the hoisting of the Pushti flag, the image of the Lord will be taken out on a city tour
गोपाल मंदिर में श्रीमद्द्वल्लभाचार्य के चतुर्दिवसीय प्राकट्य महोत्सव की जानकारी देते श्याममनोहर - फोटो : Family
शुद्धाद्वैत ब्रह्मवाद निर्गुण पुष्टि भक्तिमार्ग के संस्थापक अखंड भूमंडलाचार्य जगद्गुरु श्रीवल्लभाचार्य महाप्रभुजी के 549वें प्राकट्य महोत्सव पर षष्ठपीठ गोपाल मंदिर चौखंभा में 11 अप्रैल से चार दिवसीय उत्सव शुरू होगा। षष्ठपीठाधीश्वर गोस्वामी श्याममनोहर महाराज ने बृहस्पतिवार को मंदिर में पत्रकारों को बताया कि श्री मुकुंद गोपाल सेवा संस्थान की ओर से महाप्रभु के प्राकट्य पर पहले दिन रूपमंजरी राजा बेटी की सजावट, दूसरे दिन 12 अप्रैल को मंगला दर्शन और पुष्टि ध्वजारोहण होगा।
विज्ञापन

श्री मुकुंद गोपाल सेवा संस्थान, रोटरी क्लब वाराणसी इलीट और आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल की ओर से मंदिर परिसर में निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर लगेगा। शिविर सुबह 9:30 से दिन में एक बजे तक लगेगा। संध्या आरती के बाद वक्तृत्व स्पर्धा होगी। 13 अप्रैल को प्राकट्य दिवस पर सुबह मंगला दर्शन, गिरिराज का दुग्धाभिषेक, सर्वोत्तम स्तोत्र का पाठ एवं नामरत्नाख्य, वल्लभाष्टक, सप्तश्लोकी का पाठ होगा। शाम चार बजे महाप्रभु की शोभायात्रा गोपाल मंदिर से निकलकर ग्वालदास साहू लेन, सोराकुआं, ठठेरी बाजार, जौहरी बाजार, चौखंभा होते हुए पुनः मंदिर आएगी। यहां सभा होगी। सभा में श्रीमहाप्रभु का पंचोपचार पूजन, बधाईगान, विद्वानों के प्रवचन व वरिष्ठ वैष्णवों (दो पुरुष एवं दो महिलाओं) का सम्मान होगा। गोस्वामी श्याममनोहर महाराज एवं प्रियेंदु बाबा का आशीर्वचन होगा। शयन के समय श्री मुकुंद गोपाल प्रभु के मनोरथ के दर्शन होंगे। उन्होंने बताया कि अंतिम दिन 14 अप्रैल को संगीत संध्या का आयोजन होगा। राजेंद्र वैष्णव (जोधपुर) का गायन होगा। इस मौके पर अतुल शाह, मनोज गुजराती, राममोहन दास गुप्ता, रितु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed