फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahapanchayat of advocates against SDM Pindra and SDM Judicial raised voice for their demands

Varanasi News: एसडीएम पिंडरा व एसडीएम न्यायिक के खिलाफ अधिवक्ताओं की महापंचायत, मांग को लेकर हुंकार भरी

Tue, 03 Jun 2025 09:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 03 Jun 2025 09:40 PM IST
सार

तहसील परिसर में अधिकारियों के खिलाफ अधिवक्ताओं ने हुंकार भरी और महापंचायत कर अधिकारियों के हटने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। बता दें कि अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि इससे मुक्ति चाहिए।
 

विज्ञापन
Mahapanchayat of advocates against SDM Pindra and SDM Judicial raised voice for their demands
अधिवक्ता महापंचायत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पिंडरा तहसील परिसर में एसडीएम पिंडरा व एसडीएम न्यायिक के खिलाफ वकीलों की महापंचायत हुई। जिसमें वकीलों ने दोनो अधिकारियों के स्थानांतरण के साथ तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार खत्म होने तक आंदोलन करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


तहसील बार एसोसिएशन पिंडरा के बैनर तले मंगलवार को आयोजित महापंचायत में  वाराणसी जिले के अलावा जौनपुर, आजमगढ़, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, गाजीपुर  समेत अनेक जिलों व तहसील के अधिवक्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


महापंचायत के दौरान वक्ताओं ने राज्य सरकार से लेकर बार काउंसिल के कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा किया और कहाकि वकीलों के भितरघात के चलते अधिकारी मनमाना करते है वरना जिसदिन बार काउंसिल चाह ले कोई भी अधिकारी वकीलों के तरफ अंगुली नही उठा पायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकीलों ने कानूनगो लेखपाल से लगायत तहसील से जुड़े अधिकारियों पर भ्रष्टाचार करने और न्याय के लिए फरियादियों को दौड़ाने का आरोप भी लगाया। मंच से ही वकीलों ने सीमांकन, रिपोर्ट लगाने, फाइल तैयार करने के रेट भी सुनाए और कहाकि यह किसके शह पर हो रहा है?

 दोपहर एक बजे से सायँ साढ़े4 बजे तक चली पंचायत के दौरान चार प्रस्ताव आये। जिसमे मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या से अवगत कराना, प्रदेश भर में एक दिन की हड़ताल, विधान सभा का घेराव तथा एक दिन निबंधन कार्यालय में तालाबंदी का निर्णय लिया। इसकी तिथि बार काउंसिल के निर्णय पर लिया जाएगा।


पंचायत के दौरान प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व सदस्य हरिशंकर सिंह, पूर्व तहसील अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, प्रदीप राय, विनोद सिंह,  धीरेंद्र श्रीवास्तव, समर बहादुर सिंह, विनीत सिंह, सूर्यमणि यादव, छोटेलाल, भरत लाल यादव, पंधारी यादव, विजय शर्मा , जावेद खा, हरिश्चंद्र पटेल, अमर सिंह, दिनेश यादव, समेत दर्जनों लोगों ने संबोधित किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed