फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mahanth adityanath target rahul and akhilesh at bhadohi railly

दोनों शहजादों को चूड़ी पहनाकर भेजेगी जनताः आदित्यनाथ

Mon, 06 Mar 2017 07:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/भदोही
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/भदोही Updated Mon, 06 Mar 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
mahanth adityanath target rahul and akhilesh at bhadohi railly
योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर के भाजपा सांसद महंत आदित्यनाथ ने कहा कि सपा सरकार में आम आदमी का नहीं बल्कि अपराध, गुंडागर्दी का विकास हुआ है। सपा और बसपा के 14 साल के कुशासन से जनता त्रस्त हो चुकी है। यूपी के दोनों युवाओं-शहजादों को इस बार यूपी की जनता चूड़ी पहनाकर भेजेगी। केंद्र जो पैसा यूपी के लिए दे रहा है, वह लखनऊ में ही अटक जा रहा है।
विज्ञापन


वह सोमवार को भदोही जिले के औराई से भाजपा प्रत्याशी दीनानाथ भाष्कर के समर्थन में नरथुआं में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 14 सालों में दोनों दलों ने यूपी को लूटा ही नहीं बल्कि नोच डाला।
विज्ञापन


2012 में सरकार बनाने के दौरान बेरोजगारी भत्ता और कन्या विद्याधन देने के लिए कहा था, लेकिन तुष्टीकरण की नीति के चलते सिर्फ मदरसे में पढ़ने वाले बेरोजगारों को ही भत्ता और विद्याधन दिया गया। भाजपा की सरकार बनी तो जाति-धर्म से ऊपर उठकर विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भदोही के कालीन उद्योग, मिर्जापुर के पीतल उद्योग और मुरादाबाद के चूड़ी उद्योग विकसित किया जाएगा। कहा कि सपा और बसपा हार मान चुकी हैं। जैसे दीपक जब बुझने वाला होता है तो भभकता है, उसी तरह अब दोनों दल बुझने वाले हैं।


उन्होंने जिले में रुकी सफाईकर्मी भर्ती पर कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद दो माह के अंदर ही नियुक्ति की जाएगी। कहा कि अखिलेश सरकार ने तुष्टीकरण की सभी हदें पार करते हुए नवरात्र में डीजे बजाने पर भी रोक लगा दिया, जबकि मोहर्रम और ईद में सड़क पर नमाज पढ़ने से रोकने की हिम्मत नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed