{"_id":"699cb748cb7ffc2c5a0c2a30","slug":"mahant-shankarpuri-alok-chakrawal-and-30-other-scholars-were-honored-at-bhu-varanasi-news-c-20-vns1056-1300957-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बीएचयू में महंत शंकरपुरी, आलोक चक्रवाल सहित 30 विद्वानों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बीएचयू में महंत शंकरपुरी, आलोक चक्रवाल सहित 30 विद्वानों का सम्मान
बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय में पुस्तक का विमोचन करते मंचासिन अतिथिगण । स्रोत बीएचयू
- फोटो : samvad
Link Copied
बीएचयू में 30 देशों के विद्वानों को भारत रत्न पं. मदन मोहन स्मृति राष्ट्रीय सम्मान दिया गया। अखिल भारतीय सारस्वत परिषद की ओर से सोमवार को इतिहास विभाग में पुस्तक लोकार्पण समारोह भी हुआ। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य टेकनारायण उपाध्याय ने वैदिक और लौकिक मंगलाचरण किया।
विज्ञापन
अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपुरी, घासीदास विवि के कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल और आचार्य महाबीर सिंह को सम्मानित किया गया। सारस्वत सम्मान (शिक्षा) से आचार्या मेधा झा को सम्मानित किया गया। सारस्वत सम्मान (धर्म) डॉ. गिरीश चंद्र तिवारी और कमला कांत तिवारी को मिला। सारस्वत सम्मान (चिकित्सा) से डॉ. रवींद्र नाथ शुक्ल को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रो. विवेकानंद तिवारी की चार पुस्तकों का लोकार्पण हुआ। पुस्तकों की समीक्षात्मक प्रस्तुति सुशांत कुमार पांडेय ने की। मुख्य अतिथि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज दीक्षित ने कहा कि मदन मोहन मालवीय सनातन धर्म और भारतीयता के सशक्त प्रतीक थे। उन्होंने 1916 में बीएचयू को बनाकर पावन केंद्र की नींव रखी। मंच संचालन चंद्रशेखर चतुर्वेदी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सत्यपाल यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।