फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahant Prof. Vishwambharnath was awarded the Wah Pakhawaj Wah Award

Varanasi News: महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ को वाह पखावज वाह सम्मान

Mon, 27 Apr 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Mahant Prof. Vishwambharnath was awarded the Wah Pakhawaj Wah Award
अस्सी की पप्पू की अड़ी अस्सी पर रविवार को अखाड़ा गोस्वामी तुलसीदास व संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र का अभिनंदन हुआ। जागृति फाउंडेशन और अस्सी की अड़ी के विद्वतजनों ने उन्हें वाह पखावज वाह सम्मान से सम्मानित किया।
विज्ञापन


अड़ी के प्रमुख स्तंभ अशोक पांडेय, सुरेश चौबे, अजय कृष्ण त्रिपाठी व रामयश मिश्र ने उन्हें ये सम्मान दिया। प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने कहा कि अस्सी की अड़ी काशी का वह प्रमुख द्वार है, जहां आपके विद्वता, सरलता और गुण की पहचान होती है। अगर आप यहां से सही सलामत निकल गए तो समझिए कि आप को बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद मिल गया है। इस दाैरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय, प्रो. देवव्रत चौबे, सुरेश चंद चौबे, अजय कृष्ण त्रिपाठी, सुनील मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार अजय उपाध्याय, दुर्गा मंदिर के महंत विकास दुबे, राजेश त्रिपाठी, सुरेशचंद चौबे, हेमंत त्रिपाठी आदि ने अपने विचार रखे। प्रो. देवव्रत चौबे, एडवोकेट सुरेश चंद चौबे, कवि अजय कृष्ण त्रिपाठी, सुनील मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार अजय उपाध्याय, दुर्गा मंदिर के महंत विकास दुबे ने भी विचार रखे। इस मौके पर राजेश त्रिपाठी, सुरेशचंद चौबे, मनोज यादव, राजकुमार सिंह, हेमंत त्रिपाठी, विश्वनाथ यादव, स्वर्ण प्रताप चतुर्वेदी, विनोद पांडेय, हृदय नारायण मिश्र, आनंद यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed