फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahant planted several species of plants at Sankat Mochan and Tulsi Vidya Niketan

Varanasi News: महंत ने संकट मोचन और तुलसी विद्या निकेतन में रोपे कई प्रजातियों के पौधे

Fri, 05 Jun 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Mahant planted several species of plants at Sankat Mochan and Tulsi Vidya Niketan
विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर संकट मोचन मंदिर और तुलसी विद्या निकेतन में कई प्रजातियों के पौधे रोपे गए। संकट मोचन फाउंडेशन और मदर्स फॉर मदर की ओर से ये पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित क्रांति का संदेश दिया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष व संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने पहला पौधा रोपकर इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और तेजी से बढ़ते तापमान के इस दौर में वृक्ष लगाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व की रक्षा के लिए अनिवार्य कदम है। तुलसी विद्या निकेतन स्कूल के छात्र-छात्राओं को प्रकृति से जोड़ने के उद्देश्य से यहां कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इसके बाद संकट मोचन मंदिर परिसर में औषधीय, छायादार और पारंपरिक महत्व के अलग-अलग प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस दौरान आईआईटी बीएचयू के पूर्व निदेशक प्रो. एसएन उपाध्याय, प्रो. एनके दुबे, अदिति और सुमेधा मिश्र आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed