फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahant Bharat Bhushan Maharaj will receive the revered Shri Guruji Award

Varanasi News: महंत भारत भूषण महाराज को मिलेगा पूजनीय श्री गुरुजी पुरस्कार

Fri, 06 Feb 2026 02:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Mahant Bharat Bhushan Maharaj will receive the revered Shri Guruji Award
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जनकल्याण समिति की ओर से सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर के महंत भारत भूषण महाराज को इस वर्ष के प्रतिष्ठित पूजनीय श्री गुरुजी पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह सम्मान उन्हें सामाजिक समरसता और जनकल्याण के क्षेत्र में उनके किए गए अविस्मरणीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। आगामी 14 फरवरी को पुणे में आयोजित एक भव्य समारोह में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के हाथों उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के रूप में महंत भारत भूषण को एक लाख रुपये की नकद राशि, एक प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम का निमंत्रण देने के लिए जनकल्याण समिति (महाराष्ट्र प्रांत) के उपाध्यक्ष विश्वनाथ जालनापूरकर और निधि प्रमुख प्रमोद क्षीरसागर स्वयं वाराणसी पहुंचे। उन्होंने सीर गोवर्धन स्थित मंदिर में महंत भारत भूषण महाराज से भेंट कर उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। इस दौरान काशी प्रांत के सहप्रांत कार्यवाह प्रो. राकेश तिवारी और विभाग कार्यवाह राजेश विश्वकर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed