फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahamana awakens the nation by making education the basis

महामना ने शिक्षा को आधार बनाकर देश को जगाया, महामना मालवीय मिशन ने केएन गोविंदाचार्य को दिया मालवीय स्मृति समान

Thu, 07 Jan 2021 12:45 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 07 Jan 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mahamana awakens the nation by making education the basis
केएन गोविंदाचार्य - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर महामना मालवीय मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जाने-माने चिंतक केएन गोविंदाचार्य को महामना स्मृति सम्मान दिया। इस दौरान गोविंदाचार्य ने सम्मान में मिले 51000 रुपये की राशि  गौ सेवा के लिए दान कर दी। 

विज्ञापन


गोविंदाचार्य ने कहा कि महामना मालवीय जी मन कर्म और वचन के समन्वय के  मूर्ति थे। मालवीय जी ने शिक्षा के माध्यम से देश को जागृत करने का महान कार्य किया है। इसके साथ ही उन्होंने गीता के माध्यम से भी भारतीय समाज में संस्कृति और संस्कार पैदा करने की कोशिश की है, जिसके माध्यम से कई चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़े बीएचयू के कुलाधिपति न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय ने कहा कि केएन गोविंदाचार्य को सम्मानित कर महामना मालवीय मिशन ने एक रचनात्मक संदेश दिया है। कार्यक्रम में मालवीय मिशन के संगठन सचिव डॉ. प्रभाकर उपाध्याय, महामंत्री विजय नाथ पांडेय, डॉ. माधवी तिवारी, प्रो. उपेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed