फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahalakshmi Mahayajna begins with the installation of the Ganesha Peetha

Varanasi News: गणेश पीठ की स्थापना के साथ महालक्ष्मी महायज्ञ शुरू

Sun, 25 Oct 2026 02:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Mahalakshmi Mahayajna begins with the installation of the Ganesha Peetha
शरद पूर्णिमा पर वेद पारायण केंद्रम न्यास की ओर से दो दिवसीय महालक्ष्मी महायज्ञ शनिवार को रवींद्रपुरी एक्सटेंशन में गणेश पीठ की स्थापना के साथ शुरू हुआ। आचार्य अशोक द्विवेदी के आचार्यत्व में वैदिक अनुष्ठान आरंभ हुए। न्यास के 44वें साल होने वाले इस आयोजन में रविवार को महायज्ञ के मुख्य अनुष्ठान होंगे। इसमें श्री यंत्र की स्थापना, पूजन, श्रीमंत्र जप, सहस्रार्चन और हवन होगा। 21 वैदिक विद्वान अनुष्ठान संपन्न कराएंगे। अनुष्ठान सुबह नौ बजे शुरू होगा और मध्यरात्रि तक चलेगा। आचार्य पं. अशोक द्विवेदी ने बताया कि महायज्ञ के साथ शास्त्रीय संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। आर्या देशपांडे भरतनाट्यम में गणपति वंदना और शिव पंचाक्षर स्तोत्र प्रस्तुत करेंगी। मधुमिता भट्टाचार्य और रतन त्रिपाठी भक्ति संगीत पेश करेंगे। वहीं, विशालाक्षी त्रिपाठी और ब्राह्मी त्रिपाठी कथक की प्रस्तुति देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed