महाकुंभ : पलट प्रवाह से कैंट स्टेशन पर भीड़ बेकाबू, ऐस्केलेटर बंद, होल्डिंग एरिया फुल; चलीं तीन स्पेशल ट्रेनें
महाकुंभ के पलट प्रवाह की भीड़ के कारण बनारस में सोमवार को हर इलाके में भीड़ रही। डावर्जन की नीति भी फेल हो गई थी। वहीं, रेलवे स्टेशनों पर भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mahakumbh 2025 : महाकुंभ के पलट प्रवाह से कैंट स्टेशन पर भीड़ बेकाबू हो गई। प्रथम और द्वितीय प्रवेश द्वार के होल्डिंग एरिया फुल हो गए। सुबह से शाम तक बढ़ती भीड़ को देख प्रशासन ने स्टेशन के यात्री हाॅल समेत अन्य स्थानों के ऐस्केलेटर को एहतियातन बंद कराया।
प्लेटफाॅर्मों, एफओबी, यात्री हाॅल, सर्कुलेटिंग एरिया समेत स्टेशन परिसर में पर जिधर देखिए, उधर ही बुजुर्ग महिलाओं, पुरुषों का हुजूम रहा। आपातकालीन व्यवस्था के तहत तीन स्पेशल ट्रेनें भी महाकुंभ के लिए चलाई गईं।
बाहर से स्टेशन आने वाले यात्रियों को सीआरपीएफ और आरपीएफ ने सर्कुलेटिंग एरिया में रोका। कंट्रोल की विशेष निगरानी के बीच जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम अपराह्न के समय यात्रियों को एक जगह पर जमा नहीं होने दिया गया। एफओेबी पर जमा यात्रियों को प्लेटफाॅर्मों और यात्री हाॅल की तरफ भेजा गया। उधर, वेटिंग हाल सभी फुल हो गए। शुल्क वाले लाउंज में यात्री नहीं गए।
शौचालय, यूरिनल के बाहर लगी रही भीड़
श्रद्धालुओं की सुबह में इतनी भीड़ रही कि अंदर और बाहर के शौचालय, यूरिनल जाने में भी यात्रियों को फजीहत हुई। यात्री हाॅल के शौचालय और पार्सल गेट के बाहर शौचालय में जाने के लिए लोगों को लाइन तक लगानी पड़ी। सर्कुलेटिंग एरिया में रोपवे की ओर खुले में यात्रियों ने शौच किया। जीआरपी, आरपीएफ के साथ ही सिविल पुलिस से भी सहयोग लिया गया। प्रथम और द्वितीय प्रवेश द्वार पर अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है।
पलट प्रवाह के चलते भीड़ भाड़ वाले इलाकों में नहीं लग पा रही झाड़ू
महाकुंभ के पलट प्रवाह का असर भीड़भाड़ वाले इलाकों की सफाई व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। यहां पर झाड़ू लगाने की जगह न मिलने के कारण पिकिंग का कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा रात 11 बजे से सुबह तक सफाई का कार्य कराना पड़ रहा है।
मैदागिन से गोदौलिया, लक्सा से गिरजाघर, गोदौलिया से दशाश्वमेध मार्ग, लहुराबीर से गिरजाघर आदि इलाकों में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के सफाई कर्मचारी रामखेलावन ने बताया कि इतनी भीड़ है। इसमें झाड़ू भी नहीं लग पा रही है।
बस केवल कूड़ा उठाने का कार्य किया जा रहा है। इन कूड़ों से हाथ वाले ठेलागाड़ी लेकर बाहर आना पड़ रहा है। इसके बाद कूड़ा को गाड़ी पर लोड किया जा रहा है। कूड़ा गाड़ी के चालक भी रात होने का इंतजार कर रहे हैं। दिन में सफाई नहीं हो पा रही है।
इसकी जगह सड़क पर फैली गंदगी को हाथ से उठाकर गटठर बनाकर लाया जा रहा है। जिसे कूड़ा गाड़ी में रखा जा रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि रात में 11 बजे से सफाई कराई जा रही है। इसके अलावा कूड़ा गाड़ियों की संख्या भी बढ़ाई गई है ताकि अधिक से अधिक कूड़े का निस्तारण किया जा सके।