{"_id":"677f4dd5876b31b07c068444","slug":"mahakumbh-2025-devotees-will-get-facility-of-general-ticket-in-train-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh 2025: श्रद्धालु बिना टिकट ट्रेन में हो सकेंगे सवार, महाकुंभ की भीड़ से बचने के लिए लिया ये निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh 2025: श्रद्धालु बिना टिकट ट्रेन में हो सकेंगे सवार, महाकुंभ की भीड़ से बचने के लिए लिया ये निर्णय
Thu, 09 Jan 2025 09:48 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 09 Jan 2025 09:48 AM IST
सार
Mahakumbh 2025 : महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने ट्रेन में ही जनरल टिकट मुहैया कराने का निर्णय लिया है। ऐसे में श्रद्धालुओं को भीड़ में लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
Mahakumbh 2025
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ की जानकारियों से संबंधित सात तरह के 175 बैनर, पोस्टर लगाए जाएंगे। इससे श्रद्धालुओं का आवागमन आसान होगा। उन्हें सटीक जानकारी मिल जाएगी। इसी तरह भीड़ से बचने के लिए यात्रियों को ट्रेन में जनरल टिकट मुहैया कराने का निर्णय लिया गया है।
यह टिकट कामर्शियल चेकिंग स्टाफ के जरिये दिया जाएगा। चेकिंग स्टाफ क्यूआर कोड से लैस रहेगा। यदि टिकट काउंटर पर भीड़ ज्यादा रहेगी तो यात्री क्यूआर कोड स्कैन करके टिकट प्राप्त कर सकेंगे।
प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच होने वाले महाकुंभ के दौरान रेलवे प्रशासन का सारा जोर यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा पर है। स्टेशन पर 360 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
विज्ञापन
फायर सिस्टम को ठीक किया गया है ताकि चलते फिरते फायर सिस्टम से आग की घटनाओं को रोका सके। कैंट स्टेशन के निदेशक अर्पित गुप्ता ने बताया कि बैनर-पोस्टर तैयार किए जा रहे हैं।