फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maha Kumbh 2025 VIP and protocol vehicles not run near kashi vishwanath temple CP gave instructions

महाकुंभ पर महाजाम : गोदौलिया से मैदागिन के बीच VIP और प्रोटोकॉल के वाहन भी नहीं चलेंगे; CP ने दिया निर्देश

Sun, 26 Jan 2025 11:28 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 26 Jan 2025 11:28 AM IST
सार

काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास रोजान भीड़ लग रही है। इस कारण यहां वाहन से सफर करना मुश्किल बन जा रहा है। ऐसे में अब वीआईपी और प्रोटोकॉल के वाहनों पर भी रोक लगा दी गई है। सीपी मोहित अग्रवाल ने लोगों की सहूलियत को लेकर ये निर्देश जारी किया है।

विज्ञापन
Maha Kumbh 2025 VIP and protocol vehicles not run near kashi vishwanath temple CP gave instructions
चाैक क्षेत्र में रोजाना लग रही ऐसी भीड़। - फोटो : संवाद (उज्ज्वल गुप्ता)।

विस्तार

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ तक गोदौलिया से मैदागिन के बीच वीआईपी, प्रोटोकॉल और पुलिस की गाड़ियां भी नहीं चलेंगी। सिर्फ जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त विशिष्टजन ही गोदौलिया से मैदागिन के बीच चारपहिया वाहन से आ-जा सकेंगे। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने आदेश दिया कि महाकुंभ के मद्देनजर बड़े वाहन शहर के बाहर निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े हों।

विज्ञापन




पुलिस आयुक्त ने गोदौलिया से मैदागिन मार्ग पर जगह-जगह नो व्हीकल जोन के बैनर लगवाए गए। बगैर नंबर की मिली एक बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कराया। गोदौलिया से मैदागिन और दशाश्वमेध मार्ग पर मिले वाहन सवारों को उन्होंने श्रद्धालुओं के हुजूम का हवाला देकर संयम बरतने को कहा। 
विज्ञापन


इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त डॉ. एस चनप्पा, डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल और एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी के अलावा अन्य पुलिस अफसर और कर्मी मौजूद रहे।

ग्रामीण क्षेत्र की 25% फोर्स लगेगी विश्वनाथ धाम के आसपास
पुलिस आयुक्त ने कहा कि कमिश्नरेट के ग्रामीण क्षेत्र की 25% फोर्स को भी विश्वनाथ धाम के आसपास और ललिता घाट व उसके आसपास के क्षेत्र में लगाई जाए। सावन माह की तरह सेक्टर और जोनल स्कीम लागू की जाए। 

श्रद्धालुओं की भारी संख्या के मद्देनजर भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करे। पुलिसकर्मियों को अफसर मौके पर ही भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था के लिए ब्रीफ करें। इसके बाद पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा मंदिर और कालभैरव मंदिर परिसर का भ्रमण किए। अन्नपूर्णा मंदिर में कुंभाभिषेक समारोह की तैयारी और आवश्यक पुलिस व्यवस्था के प्रबंध में महंत शंकर पुरी से बातचीत की। 

Maha Kumbh 2025 VIP and protocol vehicles not run near kashi vishwanath temple CP gave instructions
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए लगी भक्त की लाइन के बीच लाश लेकर मणिकर्णिका घाट जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

सोनारपुरा से गोदौलिया नहीं जाएंगे चारपहिया वाहन
एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी ने बताया कि सोनारपुरा से ही चारपहिया वाहनों को गोदौलिया नहीं आने दिया जाएगा। गोदौलिया में काशी चाट भंडार के समीप खाली जमीन में पुलिस के वाहन खड़े होंगे। गोदौलिया से मैदागिन मार्ग के साथ ही रामापुरा, पांडेयहवेली और दशाश्वमेध रोड भी नो व्हीकल जोन घोषित है।

विश्वनाथ मंदिर में 4.05 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का रिकॉर्ड जनवरी में दूसरी बार बना है। एक जनवरी 2025 को जहां 7.43 लाख श्रद्धालु आए थे, वहीं 25 जनवरी को 4.05 लाख श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर के गर्भगृह तक मुश्किल से पहुंचा जा सका। 

प्रयागराज महाकुंभ से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को गोदौलिया और चौक के आसपास दो से तीन किलोमीटर की लंबी लाइन लगी रही। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर हर हर महादेव का जयघोष करते रहे। 

सुबह मंगला आरती के बाद शुरू दर्शन-पूजन का सिलसिला रात 11 बजे तक चलता रहा। तमाम श्रद्धालु ऐसे रहे, जो दो घंटे बाद बाबा विश्वनाथ के झांकी दर्शन पा सके। गेट नंबर चार, गंगा द्वार और सरस्वती फाटक की ओर श्रद्धालुओं की भीड़ सबसे ज्यादा रही। उधर, बाबा कालभैरव मंदिर में भी दर्शन के लिए भीड़ रही। 

विज्ञापन

गोदौलिया चौराहा होते हुए विश्वनाथ धाम के आगे तक पैदल चलना भी मुश्किल
महाकुंभ के पलट प्रवाह के कारण शनिवार को गोदाैलिया और मैदागिन के आसपास की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। हालत यह थी कि गिरजाघर से गोदौलिया चौराहा होते हुए विश्वनाथ धाम के आगे तक पैदल चलना भी मुश्किल प्रतीत हो रहा था। यही स्थिति दशाश्वमेध से गोदौलिया चौराहा मार्ग की भी थी। इसके चलते इस इलाके के इर्द-गिर्द की भी सड़कें और गलियां चोक हो गईं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed