फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   magic hi five people two person dies at azamgarh

आजमगढ़ः दुर्घटना कर भाग रही मैजिक की टक्कर से दो की मौत

Wed, 17 May 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 17 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
magic hi five people two person dies at azamgarh
दुर्घटना - फोटो : demo
आजमगढ़ जिले में बुधवार की दोपहर दुर्घटना कर भाग रही अनियंत्रित मैजिक से जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बाखालिस बाजार में पैदल जा रहे पांच लोगों को टक्कर लग गई। इसके बाद ठेले को क्षतिग्रस्त करते हुए मैजिक दूकान में घुस गई। हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा पांच लोग घायल हो गए। लोगों ने चालक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों में दो की हालत गंभीर है। 
 फूलबदन शर्मा की बाखालिस बाजार में फर्नीचर की दूकान है। यहां वह परिवार सहित रहते हैं।

बुधवार को रामरूप, उनकी पत्नी रीना, पोल्हावन मौर्य और रीता देवी, फूलबदन के घर आए थे। यहां से चारों घर जाने के लिए गाड़ी पकड़ने जा रहे थे। फूलबदन उन्हें पहुंचाने जा रहे थे। सभी लोग पैदल थे। उधर, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लुचुई गांव निवासी रामरूप पाल मैजिक लेकर जा रहा था। बनकट बाजार में मैजिक किसी वाहन से टकरा गई।
विज्ञापन


इसके बाद रामरूप मैजिक लेकर भागने लगा। इस दौरान बाखालिस बाजार में इन पांचों लोगों को टक्कर मारते हुए जोगेंद्र के ठेले को क्षतिग्रस्त करते हुए मैजिक रामअवध की दूकान में घुस गई। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में रौनापार थाना क्षेत्र के रशूलपुर नंदलाल गांव निवासी रीना शर्मा (45) पत्नी रामरूप और पोल्हावन मौर्य (45) की मौत हो गई। जबकि रीना शर्मा के पति रामरूप (50), मुबारकपुर के बिंदमठिया गांव निवासी फूलबदन शर्मा (40), रीता देवी (46) पत्नी जवाहिर, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर नेवादा गांव निवासी जोगेंद्र राम (45) और दाउदपुर गांव निवासी रामअवध (65) घायल हो गए।

बाजार के लोगों ने मैजिक चालक रामरूप को पकड़ कर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed